मेरा ये मानना है की अगर पुनर्जन्म जैसी कोई बात होती है तो जैसा की हमारे धर्मग्रंथ में लिखा हुआ है "पिछले जन्म में सबसे बड़ा पुन्यात्मा मनुष्य योनी में जन्म लेता है.." के ठीक विपरीत जो सबसे बड़ा पापी होता है वो ही मनुष्य योनी में जन्म लेता है.. ताकी उसे पिछले जन्म का पूरा हिसाब मनुष्य योनी में पैदा होकर चुकाना पड़े..
मैं कुछ दिन पहले अपनी एक मित्र से बात कर रहा था तो बातों ही बातों में उसे भी ये बात कही.. और उसने अनायास ही ये कहा की "और उन पापीयों में भी जो सबसे बड़ा पापी होता है वो लड़की बन जाती है.." उसकी ये बात सुनकर मेरे पास कहने को कुछ नहीं बचा.. लगा की कहीं ना कहीं से हम पुरूष उसकी इस बात को हर दिन सही करते रहते हैं..
Monday, March 03, 2008
सबसे बड़ी पापी लड़की होती है
द्वारा PD at 8:18:00 PM
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



1 टिप्पणी:
कबीर सा रा रा रा रा रा रा रा रारारारारारारारा
जोगी जी रा रा रा रा रा रा रा रा रा रा री
Post a Comment