Saturday, March 22, 2008

घोस्ट बस्टर जी, ये होली का खुमार है :)

हर दिन आप लोगों को बहुत बकवास सुनाता हूं.. चलिये एक बकवास और सही.. होली का खुमार ही इसे समझ लिजीये घोस्ट बस्टर जी :).. और आप लोगों को सावधान भी करना चाहूंगा की मेरे घर में इंटरनेट 1-2 दिनों में चुरू हो जायेगा तब आप लोगों को मैं ज्यादा से ज्यादा बकवास सुनाया करूंगा.. मैं 512kbps का हॉथवे का कनेक्सन ले रहा हूं.. शायद कल तक चालू हो जाये.. (घोस्ट बस्टर जी ने मुझसे कल के पोस्ट पर कुछ कहा था उसी से संबंधित मैंने उपर वाली बात कही है..)

आज होली का त्योहार है और आजकल मेरा मोबाईल रिंग टोन ये गीत है.. अब इस गीत के बारे में क्या तारीफ करूं.. अगर होली का मौसम ना हो तो भी मैं इसे कभी भी सुनना पसंद करूंगा.. मदर इंडिया का ये गीत मुझे अब तक के सबसे पसंदीदा गीतों में से एक है..

Holi Aayee Re Kanh...


मैं कल कुछ तस्वीरों के साथ आउंगा जो मैंने अपने दोस्तों के साथ होली खेलते समय खींची है.. अब जब आप घर से दूर होते हैं तो यही दोस्त आपका घर-परिवार सब कुछ होता है.. हर मुसिबत में आपके साथ सबसे पहले यही खड़े रहते हैं.. घर से मदद तो बाद में मिलती है.. आज मैं होली के दिन अपने सभी दोस्तों को सहॄय धन्यवाद देना चाहता हूं मुझसे दोस्ती करने के लिये..

6 टिप्पणी:

दीपक भारतदीप said...

होली की शुभकामनाएं
दीपक भारतदीप

Gyandutt Pandey said...

गीत जम रहा है बन्धु! होली मुबारक।

Udan Tashtari said...

आपको होली बहुत-बहुत मुबारक.

Ghost Buster said...

होली की अनेकानेक शुभकामनाएं.

anuradha srivastav said...

होली मुबारक हो.......

Sanjeet Tripathi said...

होली मुबारक हो साहेब!!