Thursday, July 09, 2009

जब संगीत उन्माद बन जाया करता थी


कल दुनिया वालों ने एक पूरी सदी को दफना दिया.. वह जब स्टेज पर गाता था तब लोगों में पागलपन छा जाता था.. वह जब स्टेज पर नाचता था तब लोगों में पागलपन छा जाता था.. यही नहीं, जब वह स्टेज पर आता था तब कितने ही उन्माद के कारण बेहोश हो जाया करते थे.. या फिर यूं कहें कि लोग कहीं भी उसे देखते थे तब भी वही पागलपन लोगों में नजर आता था..

जी हां! मैं बात कर रहा हूं माईकल जैक्सन के बारे में.. आप शो बिजनेस के किसी भी सख्श की बात करें, मगर इस एक को छोड़ और कोई भी आपको नहीं मिलेगा जिसके फैन पूरी दुनिया में इस कदर फैले हुये हों.. एक आधी शदी को डांस के नये गुर सिखाने की बात हो या एक अलग अंदाज में संगीत को एक अलग तरह कि ऊंचाई देने कि बात हो, हर जगह यह सख्श सही उतरेगा..


बेहद रहस्यमय जीवन जीने वाला यह सितारा को उसी तरह की रहस्यमय मौत भी नसीब हुई.. इसके मौत पर कई तरह कि बातें की जा रही है, क्या सच है वह जांच एजेंसियों को ही पता करने दिजिये.. मेरे लिये तो बस इतना ही है कि जिस व्यक्ति ने मुझे अंग्रेजी गानों कि समझ दी, मेरा वह सितारा अब सभी को अलविदा कह चुका है..


गीत-संगीत को लेकर मेरा विचार काफी खुला हुआ है.. बॉलीवुड के नये अच्छे-बुरे गाने हों या फिर पुराने गाने.. सूफी कव्वाली हो या राधा-कॄष्ण कि भक्ति में गाये हुये गीत.. गजल हो या फिर शुद्ध शास्त्रीय संगीत.. हर तरह के गाने सुनना मेरा शगल रहा है.. ठीक उसी तरह अंग्रेजी गानों में भी जैज, रॉक, मेटल, रैप, क्लासिक, हर तरह के गीत सुनता हूं.. लेकीन अगर शुरूवात की बात की जाये तो माईकल ही वह गायक था जिसके गानों ने सबसे पहले मुझे अपनी ओर खींचा.. बाद के दिनों में मैं अन्य गायकों, जैसे ब्रायन एडम्स, बॉन जोवी, एडम क्लायटन, विल स्मिथ और भी जाने कितने ही नाम हैं, जिनको मैंने सुना..


एक घटना याद आती है.. माईकल का एक एल्बम आया था "इंविन्सिबल".. इस एल्बम के आने से दो दिन पहले चैनल वी पर लगातार, पूरे दिन भर उसका एक गीत "यू रॉक माई वर्ल्ड" चैनल वी पर दिखाता रहा था, और मैं भी उसे दिन भर देखता रहा.. मैंने अभी तक किसी संगीत एल्बम के लिये सबसे ज्यादा पैसे खर्च किये हैं तो वह भी यही "इंविन्सिबल" ही था.. उन गानों को मैंने इतना सुना कि उसके कुछ गीत मुझे अब भी जबानी याद हैं.. जिनमें "यू रॉक माई वर्ल्ड", "2000 वॉट" और "इंविन्सिबल" प्रमुख हैं..


एम.जे. के नाम से जाना जाने वाला यह गायक तब तक लोगों के जेहन में जिंदा रहेगा जब तक पॉप और रॉक संगीत है और ब्रेक डांस है..

मेरे कई मित्र एम.जे. को यह कहकर नकार देते हैं कि इसका जीवन कई तरह की बदनामियों से घिरा हुआ था.. मैं इसे पूर्णतः सत्य मानता हूं, मगर मैं एम.जे. को एक सिंगर और डांसर के तौर पर याद करता हूं ना कि एक भले या बुरे आदमी के तौर पर..

कुछ यादगार बातें माईकल के बारे में -
1. रेड जैकेट (थ्रिलर गाने के हिट होने के बाद)
2. मून डांस के जन्मदाता के तौर पर..
3. सबसे ज्यादा किसी एल्बम की कॉपी बिकने के कारण..
4. रहस्यमय मौत के लिये..
5. इनके लगभग हर गीत में किसी ब्लैक मॉडल का ही होना..(भले ही किन्ही कारणों से खुद को गोरा बना डाला हो, मगर फिर भी)

मेरे कुछ पसंदीदा गीत जिन्हें मैं सैकड़ों बार सुन चुका हूं और कितनी बार सुनूंगा, मुझे नहीं पता -
1. बिली जीन.
2. ब्लैक और व्हाईट.
3. यू रॉक माई वर्ल्ड.
4. दे डांट रियली केयर अबाउट अस.
5. थ्रिलर.
6. इंविन्सिबल.
7. हिस्ट्री.
8. स्मूथ क्रिमिनल.
9. 2 बैड.
10. डेंजरस.
11. अर्थ सौंग.
12. ब्लड इज ऑन द डांस फ्लोर.

लिस्ट बढ़ता ही जा रहा है.. सो इस लिस्ट को यहीं खत्म करता हूं..


जब एम.जे. भारत आये थे तब उनके जाने के बाद लोगों को उनका भारत के नाम लिखा पत्र मिला जिसमें उन्होंने लिखा था, 'भारत, काफी अर्से से मैं तुम्हे देखना चाहता था। मैं तुमसे मिला, तुम्हारे लोगों से मिला और मुझे तुमसे प्यार हो गया। अब मैं तुमसे दूर जा रहा हूं, इसलिए मेरा दिल बहुत उदास है, लेकिन मैं वापस आऊंगा, क्योंकि मुझे तुमसे प्यार है और मैं तुम्हारी परवाह करता हूं। तुम्हारी उदारता से मैं अभिभूत हूं, तुम्हारी आध्यात्मिक जाग्रति ने मुझे हिला दिया है और तुम्हारे बच्चों ने मेरे दिल को छू लिया है। वे ईश्वर की मूरत हैं। मेरा भविष्य उनमें चमकता है। भारत, तुम मेरा खास प्यार हो.. ईश्वर हमेशा तुम पर अपनी कृपा बनाए रखे।' (ताऊ जी के ब्लौग से आभार सहित लिया हुआ)

अगर कोई मुझसे एक वाक्य में एम.जे. के बारे में बोलने के लिये कहे तो मेरी परिभाषा होगी, "एक रहस्यमय व्यक्ति, जिसका जीवन रहस्यमय था, जिसके संगीत और उनमें आने वाले बदलाव भी एक रहस्य ही थे, जिसकी मौत भी अपने आप में एक रहस्य ही है.."

Tuesday, July 07, 2009

आई टी प्रोफेशन के साईड इफेक्ट

साईड इफेक्ट 1 -
पिछले शुक्रवार की बात है.. मैं दिन भर ऑफिस में काम करने के बाद रात वाले शो में सिनेमा देखने कि भी तैयारी थी.. रात आठ बजे मैं अपने ऑफिस से निकला.. बहुत जोड़ों से भूख लगी थी, सो मैंने सोचा कि पहले कहीं कुछ खा लिया जाये..

मेरे ऑफिस के ठीक बगल में "पेलिटा नासी कांदार" नाम का एक रेस्टोरेंट है जो मलेशियन खाने के लिये बहुत प्रसिद्ध जगह है, मैं वहां गया और मलेशियन चिकेन चाउमिन और्डर किया. खाना खत्म करके मैं अपना प्लेट लेकर वॉस बेसिन की ओर बढ़ने लगा, सभी लोग अजीब तरह से मुझे घूरने लगे.. तब जाकर मुझे समझ में आया कि मैं अपने ऑफिस के कैंटिन में नहीं बल्की रेस्टोरेंट में हूं और यहां मुझे अपना प्लेट को बेसिन में रखने की चिंता नहीं करनी है..

साईड इफेक्ट 2 -
खाना खाकर मैं सिनेमा हॉल कि ओर बढ़ चला.. वहां मेरे कुछ मित्र पहले से ही मेरा इंतजार कर रहे थे.. वहां जब हॉल के अंदर जाने लगा तो मैं अपना आई.डी. कार्ड दिखाया और सीधा अंदर चला गया.. गार्ड चिल्लाने लगा.. मैं समझ नहीं पाया कि आखिर जब मैंने अपना आई.डी.कार्ड दिखा दिया है तब यह क्यों चिल्ला रहा है.. वह गार्ड मेरे पास आया और मुझसे बोला कि आपने टिकट दिखाया ही नहीं.. ये आपका ऑफिस नहीं है जो आई.डी.कार्ड दिखा कर सीधा अंदर चले आ रहे हैं..

साईड इफेक्ट 3 -
सिनेमा शुरू हो चुकी थी.. थोड़ी देर बाद मुझे समय जानने की इच्छा हुई और मैं स्क्रीन के निचले-दाहिने भाग कि तरफ घड़ी ढ़ूंढ़ने लगा.. मैं अचंभित था कि घड़ी कहां चली गई? 2-3 सेकेन्ड के बाद मुझे समझ में आया कि यह कंप्यूटर स्क्रीन नहीं है, सिनेमा स्क्रीन है..

साईड इफेक्ट 4 -
देर रात सिनेमा खत्म हुआ और मैं घर कि ओर निकल लिया.. मेरे सारे मित्र सो चुके थे.. मैं अपने घर के दरवाजे के नजदीक पहूंच कर कार्ड स्वैपिंग मशीन खोजने लगा, जिस पर स्वैप करके मैं दरवाजे को खोल सकूं.. फिर मुझे याद आया कि यहां एक कौल बेल भी हुआ करता है.. ;)

एक मित्र द्वारा भेजे हुये मेल पर आधारित यह पोस्ट है.. :)

Saturday, July 04, 2009

एक चीयर गर्ल हमें भी चाहिये, आईटी वालों की पीड़ा


एक चीयर गर्ल हमें भी चाहिये.. जब भी कोई डिफेक्ट फिक्स हुआ, तो वह नाचे.. हम सभी को चीयर करे.. हिंदी सिनेमा में अक्सर सुनता आया हूं, कि जिंदगी एक खेल के समान है.. और वैसे लोगों को यह भ्रम भी है कि आई.टी. में बहुत पैसा है.. अब जबकी यह खेल भी है और इसमें पैसा भी है तो चीयर गर्ल भी क्यों ना हो?

जरा सोचिये, एक तरफ डेवेलपर की फौज हो.. दूसरी तरफ टेस्टरों की.. रेफरी की भूमिका में प्रोजेक्ट मैनेजर हों.. कैप्टन की भूमिका में प्रोजेक्ट लीड.. बस मैच चालू..

टूर्नामेंट का नाम "मेंटेनेन्स प्रोजेक्ट".. दोनों ही टीम के पास अपनी-अपनी चीयर गर्ल्स हों, जो जब तब मौका मिलने पर लोगों को चीयर कर सके और अगर सही समय हो तो मोटिवेट भी कर सके.. वैसे भी मोटिवेशन का काम मैनेजर्स के बस की बात नहीं लगती है..

डेवेलपर के पास कुछ डिफेक्ट आये.. उसने फिक्स करना शुरू किया.. फिक्स करके उसे टेस्टर के पास भेज दिया और लगा इंतजार करने कि टेस्टर उसे पास करते हैं या फेल करते हैं? ये कुछ-कुछ वैसा ही है जैसे थर्ड अंपायर के निर्णय का इंतजार करना..

टेस्टर उसमें कोई भी खामी नहीं ढ़ूंढ़ पायी.. बेचारों को मजबूरी में उसे पास करनी पड़ी.. डेवेलपर की टीम में खुशी की लहर दौड़ गई.. ठीक वैसे ही जैसे कि रन आऊट होते-होते कोई बल्लेबाज को हरी बत्ती दिख जाये.. या फिर बौंड्री पर कैच होते-होते गेंद सिक्सर चली जाये.. यही तो समय है, चीयर गर्लस का.. वे नाच-नाच कर डेवेलपर को चीयर करने लगी..

अब सीन दो पर आते हैं.. डिफेक्ट फिक्स होकर टेस्टर के पास गया.. टेस्टर ने जी-जान लगा कर उसमें गलती ढ़ूंढ़ निकाली.. बस टेस्टिंग टीम में खुशी का महौल तैयार हो गया.. चीयर गर्लस भी हाथों में रंग-बिरंगे झालर लेकर नाचने लगी.. वहीं पीछे तेज आवाज में संगीत बजने लगा..

इस खेल की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि मैच हमेशा ड्रा ही होता है.. मैच(यानी प्रोजेक्ट) जैसे ही खत्म वैसे ही टेस्टर और डेवेलपर, दोनों ही बेंच पर.. और मैनेजमेंट उन्हें बाहर निकालने की जुगत में..

आहा.. क्या सुंदर नजारा होगा.. बस जरा सोचिये कि आपके कार्यस्थल पर आपके काम पूरा करने पर अचानक से नाचने लगे.. कितना मजेदार नजारा होगा ना? ;)

Friday, July 03, 2009

लाईफ, जैसे कोई चैट बॉक्स


आज से लगभग एक साल पहले का यह चैट हिस्ट्री आप लोगों के सामने रख रहा हूं.. जिससे आप यह समझ सकेंगे कि ऑफिस में खाली समय में या फिर थोड़ी देर के ब्रेक में हम(मैं और मेरा मित्र शिवेन्द्र) कैसे टाईम पास करते हैं.. ;)

प्रशान्त - क्या रे..
प्रशान्त - जिंदा है अभी तक??

शिवेन्द्र - हां यार..
शिवेन्द्र - :-)

प्रशान्त - काहे जिंदा है?? किसके लिये?? जाओ डूब मरो चुल्लू भर पानी में..
प्रशान्त - ;)

शिवेन्द्र - क्यों?

प्रशान्त - ये जीना भी क्या जीना है?? साला बाबू टाईप नौकरी हो गया है..
प्रशान्त - इससे अच्छा तो डूब मरना ही है..

शिवेन्द्र - बाबू टाईप नौकरी हो गया है! मतलब?
शिवेन्द्र - ???
शिवेन्द्र - ?????
शिवेन्द्र - अबे कुछ लिखेगा बे? घास चरने चला गया है क्या?

प्रशान्त - अरे सचिवालय में बाबू का नौकरी क्या होता है?? बिलकुल मोनोटोनस..
प्रशान्त - वैस ही हो गया है..

शिवेन्द्र - ओह.. हां रे
शिवेन्द्र - :-(

प्रशान्त - डेली अपना अकाऊंट चेक करता हूं.. कहीं से कोई पैसा भी नहीं भेजता है..

शिवेन्द्र - बट क्या करें? कोई और ऑप्सन भी नहीं है..

प्रशान्त - :(
प्रशान्त - कहां है रे चुल्लू भर पानी.. कहीं दिखे तो मेरे लिये भी बचा कर रखना..

शिवेन्द्र - मुझे भी कोई पैसा नहीं भेजता है..

प्रशान्त - रुक जा.. मैं तुझे 1 रूपया ट्रांस्फर करता हूं.. तू मुझे कर..
प्रशान्त - ;)

शिवेन्द्र - गुड, जल्दी से कर
शिवेन्द्र - साला कम से कम 1 रूपया तो बढ़े

प्रशान्त - कर दिये..
प्रशान्त - :)

शिवेन्द्र - रूक चेक करने दे

प्रशान्त - मेरा 1 रूपया कम हो गया.. :(

शिवेन्द्र - :-)

प्रशान्त - मिला??

शिवेन्द्र - रूक

प्रशान्त - कितना टाईम लगाता है बे?

शिवेन्द्र - यस आ गया
शिवेन्द्र - :D

प्रशान्त - :)
प्रशान्त - अब तेरी बारी.. तू भेज..

शिवेन्द्र - नहीं भेजूंगा... :P

प्रशान्त - भेज साले..
शिवेन्द्र - मेरा 1 रूपया कम हो जायेगा

प्रशान्त - अभी बढ़ा है ना.. तो भेजो..
प्रशान्त - नहीं तो 1 रूपया बढ़ने पर पार्टी मांग लूंगा..

शिवेन्द्र - नहीं
शिवेन्द्र - नो पार्टी प्लीज
शिवेन्द्र - :-(

प्रशान्त - तो भेजो..
प्रशान्त - :)

शिवेन्द्र - ओके.. भेजते हैं
शिवेन्द्र - :-(

प्रशान्त - गुड.. :D

शिवेन्द्र - मिला?

प्रशान्त - वेट प्लीज.

शिवेन्द्र - मिला क्या
शिवेन्द्र - ???
शिवेन्द्र - ???????

प्रशान्त - वेट फॉर अ मिनट.
प्रशान्त - नहीं बढ़ा..
प्रशान्त - साला नहीं भेजा..
प्रशान्त - :(
प्रशान्त - कुत्ता..
प्रशान्त - गधा..

शिवेन्द्र - हा हा हा :-P

प्रशान्त - पार्टी दे..
प्रशान्त - नहीं तो एक काम करता हूं.. अपना घर वाला बही-खाता में 1 रूपया घटा दूंगा.. :P

शिवेन्द्र - नाउ चेक प्लीज

प्रशान्त - आ गया.. :D

शिवेन्द्र - गुड

प्रशान्त - साला 1 रूपये के लिये कितना रिसोर्स बरबाद किये हैं हम लोग.. ;)

शिवेन्द्र - हा हा हा.. सिर्फ कंप्यूटर + नेट + बैंड विड्थ..

प्रशान्त - :-)
प्रशान्त - चल अब बाबू वाला काम शुरू करें हम तुम..

शिवेन्द्र - ओके.. बी.एफ.एन.

प्रशान्त - बी.एफ.एन.