Friday, February 15, 2008

रिश्ते की बात

जय : मौसी, लड़का इंफोटेक में काम करता है...
मौसी : हाये राम..! और कहीं ट्राई कर रहा है क्या??

जय : कहां मौसी 2 साल इंफोटेक में रहने के बाद कोई कंपनी लेती कहां है...
मौसी : हाये राम तो क्या 2 साल से इंफोटेक में ही है??

जय : हां सोचा था 2 साल में सैलेरी हाईक होगी ही. आजकल तो सैलेरी भी ज्यादा नहीं मिल रही है उसे..
मौसी : तो क्या सैलेरी भी कम मिलती है??

जय : अब अप्रैजल भी तो आसानी से कहां होटा है मौसी ..
मौसी : हाये हाये...!! ह्टो क्या अप्रैजल भी नही होता उसका??

जय : सीनियर से लड़ाई करने के बाद अप्रैसल में अच्छी रेटिंग तो नहीं मिलती है... मौसी ..
मौसी : तो क्या सीनियर से लड़ता भी है??

जय : अब 2 साल तक आनसाईट जाने को ना मिले तो हो जाटी है कभी कभी अन-बन..
मौसी : तो क्या अब तक एक बार भी आनसाईट नही गया??

जय : अब आउटडेटेड टेक्नोलोजी के डेवलपर की किस्मत में तो यही लिखा है मौसी ..
मौसी : क्या कहा लड़का आउटडेटेड टेक्नोलोजी में काम करता है..!!!

मौसी : चलो यही बता दो कौन से कालेज से पदाई की है??
जय : इसका पता लगते ही हुम आपको खबर कर देंगे!!

जय : तो मं रिश्ता पक्का समझू ना मौसी ?
मौसी : बेटा, कान खोल कर सुन ले... सगी मौसी हूं बसंती कि कोई सौतेली मां नही. भले ही हमारि बसंती काल सेंटर वाले कल्लू से शादी कर ले पर इंफोटेक के इंप्लायी से कतई नहीं करेगी..

और बात यहीं खत्म हो गई.. ये सच्ची घटना पर आधारित है.. इसे कोरी कल्पना ना समझें.. :D

6 टिप्पणी:

anitakumar said...

हा हा बेटा कहीं अपनी राम कहानी तो नहीं सुना रहे सुना है आज कल तमिल सीख रहे हो…।:)

Gyandutt Pandey said...

ओ नो! आईटी कम्पनियों के शेयर हैं; उनका क्या करें?! :-)

anuradha srivastav said...

अपनी राम कहानी अपने नाम से ही सुनाईये ना ।

Mired Mirage said...

इंफोटेकिये से सहानुभूति है । खुद ही अपनी बसंती क्यों नहीं ढूँढ लेता ?

घुघूती बासूती

PD said...

:)

Vijay Wadnere said...

mitra,

isiliye hum to pahale hi nipat liye....!!
hame pata tha - aage aysa hi hone wala hai.

chalo - all the best.