Thursday, August 28, 2008

क्या मम्मी!! कहां फंसा दी??

क्या मम्मी!! कहां फंसा दी?? कितने अच्छे से आराम से था.. अब तो जिसे देखो आता है.. चारो ओर घेरा डाल कर घूरता है.. इतने मूरख लोग हैं ये सभी, इतने बड़े हो गये हैं और अभी तक ठीक से बोलना भी नहीं आता है.. पता नहीं किस भाषा का प्रयोग करते हैं? कितने जाहिल गंवार लोग हैं.. आते ही अलेलेले.. आ आ आ आ.. और भी पता नहीं कितने तरह के अंट संट आवाजें निकालते हैं.. इससे अच्छा तो मैं हूं, कितना आराम से ऊंऊं करता रहता हूं.. मम्मी, तुम भी उन्हीं की भाषा बोलती हो.. कभी तो ठीक से बोला करो.. मेरी तरह.. ऊं ऊं.. :)


आराम से सोता हुआ मेरा बच्चा.. :)


ब्यूटी एंड बीस्ट.. मेरे हाथ के सामने मेरे बच्चे का हाथ.. :)

Related Posts:

  • ज्वलंत समय में लिखना प्रेम कविता1. जब देश उबल रहा था माओवादी हिंसा एवं आदिवासियों पर हुए अत्याचार पर मैं सोच रहा था कि लिखूँ एक नितांत प्रेम में डूबी कविता!! 2. बुद्धिजीवियों के वि… Read More
  • बाथे नरसंहार के ठीक बादजिस रात यह घटना घटी उससे एक दिन बाद ही मुझे PMCH के इमरजेंसी वार्ड में एक डाक्टर से मिलना तय हुआ था. सोलह-सत्रह साल की उम्र थी मेरी. सुबह जब PMCH के ल… Read More
  • बयार परिवर्तन कीबिहार की राजनीति में रैलियों का हमेशा से महत्व रहा है और अधिकांश रैलियों में सत्ता+पैसा का घिनौना नाच एवं गरीबी का मजाक भी होता रहा. इस बार आया "परिवर… Read More
  • देवयानी पर उठे बवाल संबंधित कुछ प्रश्न हमारे कई मित्र इस बात पर आपत्ति जता रहे हैं कि देवयानी मामले में भारत सरकार इतनी आक्रामक क्यों है? जबकि दुसरे अन्य मामलों में ऐसा नहीं था. मेरे कुछ… Read More
  • हम लड़ेंगे साथीआज बस एक पुरानी कविता आपके सामने - हम लड़ेंगे साथी हम लड़ेंगे साथी,उदास मौसम के लिए हम लड़ेंगे साथी,गुलाम इच्छाओं के लिए हम चुनेंगे साथी,जिन्दगी के टु… Read More

15 comments:

  1. बहुत क्यूट बच्चा है. अभी नाम नहीं रखा क्या चाचा जी ने.

    ReplyDelete
  2. नहीं जी..
    अभी तक नाम नहीं चुना गया है..
    वैसे भी ये डिपार्टमेंट हमने इसके पापा-मम्मी पर छोड़ दिया है..
    आप भी कुछ सुझा सकते हैं..
    कृष्ण का पर्यायवाची हो तो बहुत बढिया.. :)

    ReplyDelete
  3. वाह जी वाह बधाई हो चाचा जी को..

    ReplyDelete
  4. बधाई हो बधाई...
    कहाँ है हमारी मिठाई..:)

    ReplyDelete
  5. एक टिपियाने वाला घर में और हुआ.....
    बधाई भतीजे के आने की। और उस के मम्मी पापा को।

    ReplyDelete
  6. बहुत cute है.. काँन्हा.. (हमने तो नाम दे दिया.. बाद में बदल देगें).. मासुम.. प्यारा...

    बच्चे को कभी केवल स्तनपान करवाना.. कोइ भी उपर कि चिज नहीं दवा के सिवा....

    ReplyDelete
  7. bahut pyara hai,nazar na lage kisi ki

    ReplyDelete
  8. बहुत ही सुंदर।

    ReplyDelete
  9. वाह! वाह!

    बहुत सुंदर. बधाई है भाई...पूरे परिवार को बधाई.

    ReplyDelete
  10. चाचा जी बनने की बधाई,

    ReplyDelete
  11. स्वागत है भतीजे साहब!

    ReplyDelete
  12. Congratulations ji!
    Krishna ka paryayvachi would be kool; he really looks like little "Kanha" :)

    ReplyDelete