Friday, December 05, 2008

वृथा मत लो भारत का नाम

वृथा मत लो भारत का नाम।

मानचित्र में जो मिलता है, नहीं देश भारत है,
भू पर नहीं, मनों में ही, बस, कहीं शेष भारत है।

भारत एक स्वप्न भू को ऊपर ले जानेवाला,
भारत एक विचार, स्वर्ग को भू पर लानेवाला।

भारत एक भाव, जिसको पाकर मनुष्य जगता है,
भारत एक जलज, जिस पर जल का न दाग लगता है।

भारत है संज्ञा विराग की, उज्ज्वल आत्म उदय की,
भारत है आभा मनुष्य की सबसे बड़ी विजय की,

भारत है भावना दाह जग-जीवन का हरने की,
भारत है कल्पना मनुज को राग-मुक्त करने की।

जहां कहीं एकता अखण्डित जहां प्रेम का स्वर है,
देश-देश में खड़ा वहां भारत जीवित, भास्वर है।

भारत वहां जहां जीवन-साधना नहीं है भ्रम में,
धाराओं को समाधान है मिला हुआ संगम में।

जहां त्याग माधुर्यपूर्ण हो, जहां भोग निष्काम,
समरस हो कामना, वहीं भारत को करो प्रणाम।

वृथा मत लो भारत का नाम।

दिनकर जी द्वारा लिखा हुआ

11 comments:

  1. हां अब भारत कुछ मनो मे ही शेष है।

    ReplyDelete
  2. सुबह-सुबह अच्छी कवि्ता पढ़्ने को मिली.. धन्यवाद

    ReplyDelete
  3. यही हमारा भी सपना है.

    ReplyDelete
  4. दिनकर जी की यह कविता बहुत ही समीचीन है। इसे फिर एक बार पढकर प्रसन्‍नता हुई।

    ReplyDelete
  5. sahi samay par padhwayi hai ye kavita..

    ReplyDelete
  6. जहां त्याग माधुर्यपूर्ण हो, जहां भोग निष्काम,
    समरस हो कामना, वहीं भारत को करो प्रणाम।

    इसके लिए बहुत आभार आपका !

    रामराम !

    ReplyDelete
  7. सुंदर कविता प्रशांत जी,
    समय की मांग यही है की देश के वास्तविक स्वरूप को समझा जाय. जनजागरूकता ऐसे ही फैलेगी.

    ReplyDelete
  8. बहुत सुन्दर बन्धुवर।

    ReplyDelete
  9. बहुत सामयिक प्रस्तुति है। भारत को नीचा दिखाने वालों को धिक्कारती हुई।

    ReplyDelete
  10. अच्‍छी कवि‍ता पढवाई। शुक्रि‍या।

    ReplyDelete
  11. main leta hun isi Bharat ka naam kyonki yahi to mere sapnon ka Jahan... bahut bahut dhanyawad iis Kavita ke liye

    ReplyDelete