Tuesday, June 24, 2008

एक लड़की जो छोटे शहर से निकलकर, बड़े शहर में कहीं खो सी गई..


अकसर लोग
प्यार कर बैठते हैं
किसी ऐसी लड़की से
जो छोटे से शहर
से निकल कर,
बड़े शहर की
चका-चौंध में
कहीं खो सी जाती है..
मैं भी उन चंद लोगों में से हूं..
जमाने के साथ
चलने का शौक था उसे,
मगर ना जाने किससे डरती थी..
मेरा साथ पाकर
वो डर जाता रहा
और जमाने के साथ
कदम ताल करते हुये
ना जाने किधर निकल गई..

नजरें आज भी खोजती है,
हर रिक्से पर..
शायद वो दिख जाये कहीं..
सिमटी हुई,
सकुचाती हुई,
छुई-मुई सी,
सिकुड़कर बैठी हुई..
इस डर से
कहीं कोई देख ना ले
कि वो किसी से मिलने आ रही है..
शायद मुझसे?
भ्रम भी अजीब होते हैं..
है ना?

Related Posts:

  • एक सस्ती शायरी मेरी तरफ से भी, अपने रविश भैया से सीखकररह रह कर एक चेहरा,आंखों में कौंध सा जाता है..क्या वह वही सनम था,जिसमें कभी खुदा नजर आता है?आजकल रविश जी कि सस्ती शायरी के चर्चे ब्लौग से लेकर फेसबुक त… Read More
  • कम से कम बधाई तो दे ही सकते हैं आपमैंने घर जाने का प्लान बहुत दिनों से बना रखा था, जिसे बाद में कुछ कार्यालय संबंधी व्यस्तताओं कि वजह से स्थगित कर दिया.. अगर घर जाना होता तो अभी मैं बै… Read More
  • बारिशकई दिनों से बारिश नहीं हुई..मन रीता सा लगता है..अगर बारिश हो जाये तोअपनी यादों को अच्छे से खंघालूं..जो पुरानी यादें हैं उसे धो डालूं..और रख दूं सूखने … Read More
  • बेटा मन में लड्डू फूटा (पार्ट दो)एक दिन "एक्स डियो" का एड देखा.. मन को बहुत भाया.. बस एक बार डियो लगाओ और सारी लड़कियां मेरे पीछे भागेगी.. मैंने प्रचार में देखा भी था कि एक्स डियो थोड़ा… Read More
  • एक हिट लिस्ट हमारी तरफ से भी, उत्तर सहित :)कल रवि जी कि पोस्ट पढ़ी थी.. और आज अमित जी और समीर जी कि.. तो हमने सोचा कि लगे हाथो हम भी यही चेप ही दें.. अपना कुछ जाता भी नहीं है और टाइम भी खोटा नही… Read More

7 comments:

  1. क्या बात है.. प्रशांत भाई.. बहुत बढ़िया.. चित्र भी बढ़िया है..

    ReplyDelete
  2. भ्रम अजीब के साथ खतरनाक भी होते हैं। वे असलियत से दूर रखते हैं।

    ReplyDelete
  3. अब मिलेगी भी तो बदली हुई मिलेगी यार .....

    ReplyDelete
  4. wah je tareef ka haq n chheenanaa

    ReplyDelete
  5. सही है..कवि बन ही बैठे. बढ़िया लगा.

    ReplyDelete
  6. बहुत सुन्दर है।

    नजरें आज भी खोजती है,
    हर रिक्से पर..
    शायद वो दिख जाये कहीं..
    सिमटी हुई,
    सकुचाती हुई,
    छुई-मुई सी,
    सिकुड़कर बैठी हुई..

    ReplyDelete