कुछ दिन पहले मेरी एक मित्र अपने किसी काम से अमेरिका गई थी, वहां जाकर उसने मुझसे पूछा कि कुछ चाहिये क्या और मैंने उससे आई-पॉड मंगवा लिया.. मैंने उसे बस अपना बजट बताया और बाकी उसकी पसंद पर छोड़ दिया.. मुझे ज्यादा मेमोरी कि चाह नहीं थी, मुझे तो बस सबसे ज्यादा फंक्शन्स चाहिये थे और अर्चना कि पसंद में मुझे वो सब कुछ मिल गया.. यूं तो अर्चना काफी पहले भारत वापस लौट आयी थी मगर किसी अन्य कारणों से यह आई-पॉड मुझ तक पहूंचाने में उसे कुछ देरी हुई.. आखिर उसे मुंबई से चेन्नई यह आई-पॉड भेजना था..

फिर एक दिन पहले से बिना बताये हुये उसने मुझे यह आई-पॉड भेज दिया, मुझे सरप्राईज देने कि सोच ने उसे मुझे यह बात बताने से रोका.. मुझे सबसे अच्छा यह लगा कि पार्सल में उसका एक हस्तलिखित पत्र भी मिला.. सच कहूं तो आज के नेट युग में किसी का हस्तलिखित पत्र से बड़ा और क्या सरप्राईज हो सकता है? मैं सबसे पहले उसका पत्र पढ़ा और फिर जाकर अपने आई-पॉड को देखा.. :)

यहां मैं इस आई-पॉड के बारे में बताता हुआ दो विडियो लगा रहा हूं.. आप इसे अवश्य देखें, और मेरा दावा है कि आप इसे देखकर जरूर मुझसे ईर्ष्या करेंगे या फिर इसे खरीदने की इच्छा.. :) इसके कुछ प्रमुख खूबियों में से कुछ मैं आपको यहां लिख कर बता देता हूं.. गाने सुनना किसी भी आई-पॉड का पहला काम होता है सो मैं इसे इसकी खूबियों में नहीं जोड़ रहा हूं..
1. यह एक विडियो आई-पॉड है..
2. आप इसमें फोटो भी देख सकते हैं और किसी आई-फोन कि ही तरह छोटा-बड़ा भी कर सकते हैं..
3. आप इसके द्वारा वाई-फाई नेटवर्क से भी कनेक्ट हो सकते हैं..
4. इसमें कैलेंडर है जिसका इस्तेमाल आप अपने सेड्यूलिंग करने के लिये भी कर सकते हैं..
5. आप मेल और वेब साईट भी देख सकते हैं..
6. गूगल मैप का प्रयोग भी इसके द्वारा किया जा सकता है..
7. अगर आपको लगातार वाई-फाई नेटवर्क मिल रहा हो तो आप जीपीआरएस का भी प्रयोग कर रास्तों कि जानकारी ले सकते हैं..
8. अपने नोट्स बना सकते हैं..
9. कैलक्यूलेटर का प्रयोग कर सकते हैं..
10. अलग-अलग देशों के समय को बताती हुई घड़ी भी है इसमें..
11. स्टॉक मार्केट कि जानकारी भी इससे आप ले सकते हैं..
12. यूट्यूब से विडियो आप सीधे देख सकते हैं..
13. मौसम कि जानकारी भी आप ले सकते हैं..
14. नये-नये विडियो गेम भी आप खेल सकते हैं..
(अधिकतर सुविधायें वाई-फाई नेटवर्क कि उपलब्धिता पर निर्भर करता है..)
ये हैं इसके कुछ फीचर, वैसे इसमें इस तरह के कई फीचरों कि भरमार है जिसका मुझे अभी तक पता भी नहीं चला है क्योंकि मुझे अभी वाई-फाई नेटवर्क उपलब्ध नहीं है.. :(
ये पहला विडियो इसका रिव्यू देता हुआ है..
ये दूसरा विडियो इसके स्क्रैच फ्री होने के प्रयोग पर है.. जिसमें दिखाया गया है कि यह किस हद तक स्क्रैच को रोकता है..
मैंने अभी तक इस पर चार सिनेमा देखी है और इसमें लगभग 300 गाने स्टोर कर रखा हूं.. इसका उदघाटन मैंने मधुमती और प्यासा जैसी सिनेमाओं से किया और फिर दसविदानियां और गुलामी देखी.. :)