Showing posts with label Technology. Show all posts
Showing posts with label Technology. Show all posts

Tuesday, May 20, 2008

वो बुल्गेरियन प्रोग्रामर

(आई टी में अपना कैरीयर बनाने की चाह रखने वालों के लिये)

शिव कुमार, मेरी कंपनी में एक ऐसा नाम जो CEO तो नहीं है पर उनका रूतबा उससे कुछ कम नहीं हैं.. कुछ साल पहले वो CEO ही हुआ करते थे फिर स्वेच्छा से उन्होंने वो पद अपने भाई शिव रमाणी को दे दिया.. जिस दिन हमने इस कंपनी को जाईन किया था, उस दिन उन्होंने हमें एक किस्सा सुनाया था.. किस्सा बुल्गेरियन प्रोग्रामर का, जो उनका मित्र हुआ करता था.. किस्सा कुछ ऐसा है..

उन दिनों CSS कि शुरूवात भर ही हुई थी.. वे लोग कड़ी मेहनत किये जा रहे थे एक कंपनी की नींव खड़ी करने के लिये.. उस समय एक कोई छोटा सा प्रोजेक्ट उनके पास आया, जिसे उन्हें नियत समय में खत्म करके देना था.. क्लाईंट ने ही इनसे पूछा की आप किस प्लेटफार्म या लैंग्वेज में इसे बनाना चाहते हैं.. उस समय और आज भी उनकी नजर में वो बुल्गेरियन ही सबसे अच्छा प्रोग्रामर था सो उन्होंने उसी पर सब छोड़ दिया की आप जैसा चाहें वैसा बनाये..

उस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये 1.5 महीने का समय मिला था और उस समय में से उस बुल्गेरियन ने लगभग 10-15 दिन तक कोई जवाब नहीं दिया और ना ही किसी से मिला.. 10-15 दिनों के बाद वो अपने पूरे अल्गोरीथम के साथ वापस आये और उसने शिव कुमार से ही पूछा कि आप किस लैंग्वेज में इसे चाहते हैं? जिसमें आप चाहेंगे मैं उसी में बनाऊंगा.. और फिर उसे डेल्फाई में बनाया गया.. जब टेस्टिंग टीम ने उसे टेस्ट किया तो एक भी बग उसके हिस्से में नहीं आया.. हर चीज बिलकुल सही..

शिव कुमार हर नये ज्वाईन किये हुये व्यक्ति को ये किस्सा सुनाते हैं बस ये बताने के लिये की भाषा और प्लेटफार्म किसी भी प्रोग्रामर के लिये कोई बंधन नहीं बनाता है.. अगले पोस्ट में मैं शिव कुमार के व्यक्तित्व के बारे में कुछ लिखूंगा जो अपने आप में अनूठा है और मुझे उसने बहुत प्रभावित भी किया है..

Sunday, December 23, 2007

औरकुट प्रोफाइल अब गूगल पर भी

अब आप किसी का औरकुट प्रोफाइल गूगल पर भी देख सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ और नहीं बस अपने औरकुट के सेटिंग में जाकर "show my orkut information when my orkut friends search for me on Google.com" को आन करना परेगा. वरना आपको गूगल पर कोई सर्च नहीं कर सकेगा.



ये ख़बर मुझे आज अपने एक मित्र के ब्लौग पर पढने को मिला और आप लोगों की जानकारी के लिए मेरे ब्लौग शुरू करने के पीछे मेरा प्रेरणा श्रोत वही मित्र है. पूरी जानकारी के लिए आप उनके ब्लौग पर जाएं. मेरे मित्र का नाम रूपेश मंडल है और उनके ब्लौग पर जाने के लिए आप यहाँ चटखा दबाएँ.

मगर अभी भी एक परेशानी है, अगर आप कोई अपने नाम के जगह पर ASCII Character या कुछ और इस्तेमाल में ला रहें हैं तो आपको कोई सर्च नहीं कर पाएगा. अब ये आपके ऊपर है की आप क्या चाहते हैं? गूगल पर दिखना या नहीं दिखना.

Tuesday, December 18, 2007

YOUTUBE से विडियो डाउनलोड हुआ आसान

आप अकसर youtube पर विडियो देखते होंगे और आप हमेशा ये सोचते होंगे कि काश इन्हें हम डाउनलोड कर पाते। मगर ये समझ में नहीं आता होगा कि इसे डाउनलोड करें तो कैसे करें क्योंकि वहां तो कोई लिंक रहता ही नहीं है डोउनलोड करने के लिये।

आपकी समस्या का समाधान लेकर मैं आ गया हूं।

आप जब भी www.youtube.com पर कोई विडियो देखते होंगे तो उस समय जो भी पता आपको अड्रेस बार में दिखे बस उसके आगे आपको kiss जोड़ देना है और फिर आपको उसे डाउनलोड करने का लिंक दिख जायेगा।

उदाहरण के तौर पर मान लिजीये कि आप मेरे द्वारा किया हुआ ट्रेकिंग वाल विडियो देख रहें हैं जिसका लिंक नीचे है :

www.youtube.com/watch?v=mkcCn8G5BPU

आप इसके आगे बस kiss जोड़ दें। जैसे :

www.kissyoutube.com/watch?v=mkcCn8G5BPU

बस आपको एक डाउनलोड करने का लिंक दिख जायेगा और आप उसे वहां से डाउनलोड कर लें।

मगर अभी भी एक समस्या का सामना आपको करना परेगा। वो ये कि इस विडियो फ़ाइल का EXTENSION कुछ भी नहीं होगा, जिसे आपको बदल कर .FLV करना होगा।

जैसे, मान लिजीये आपने abc नाम से डाउनलोड किये हुये फ़ाइल को सेव किया है, तो आपको इसे बदल कर abc.flv करना होगा।

"FLV का पूरा नाम फ़्लैश विडियो होता है।"

इस फ़ाइल को चलाने के लिये या तो आपको कोडेक्स इंस्टाल करना होगा या फिर कोई साफ़्टवेयर डाउनलोड करना होगा। आप इस फ़ाइल को चलाने के लिये यहां से साफ़्टवेयर डाउन्लोड कर सकते हैं।

http://www.download.com/3000-2139_4-10769546.html

मैं कल फिर आउंगा ये लेकर कि गूगल विडियो कैसे डाउनलोड करते हैं। अगर आप कोई और साइट से विडियो देखते हैं और यही समस्या आपके साथ है तो कृपया उस साइट का नाम बतायें, मैं यथासंभव आपकी मदद करने की प्रयत्न करूंगा। धन्यवाद..