Showing posts with label MCA. Show all posts
Showing posts with label MCA. Show all posts

Friday, April 11, 2008

आरक्षण से निकलते मेधावी छात्र

अगर ऐसे-ऐसे विद्या की अर्थी निकालने वाले विद्यार्थियों को आरक्षण का संरक्षण मिलता रहे तो भारत की अर्थी निकलते भी देर ना लगे..

मैं BCA करने के बाद किसी भी आम बिहारी लड़के की तरह दिल्ली जाकर विभिन्न सरकारी नौकरी कि तैयारी करने लगा था.. मगर मुझमें और दूसरे बिहारी लड़कों में, जो बिहार से निकल कर पहली बार दिल्ली जाते हैं, सबसे बड़ा फर्क ये था कि मेरी बोली से एक बार में ही कोई ये नहीं पकड़ सकता था कि मैं बिहार से हूं और आत्मविश्वास अपनी चरम सीमा पर था.. मेरा मुख्य ध्यान बैंक कि परीक्षा पर होता था.. उसी साल पहली बार MCA की संयुक्त परीक्षा का आयोजन IIT रूढकी के द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका नाम AIMCET था.. वैसे तो मैं बैंक पर ज्यादा ध्यान दे रहा था मगर पापाजी के कहने पर मैंने MCA के लिये फार्म भरना भी जारी रखा और उस प्रवेश परीक्षा का भी फार्म भर रखा था..

अब चूंकि बैंक की परीक्षा में जो भी प्रश्न पूछे जाते हैं और MCA के लिये जो प्रश्न पूछे जाते हैं उसमें काफी कुछ समानता होती है बस MCA में गणित कुछ उपर के स्तर का होता है, सो बिना कुछ भी पढे-लिखे ही मेरा परिणाम मेरी उम्मीद से ज्यादा अच्छा आ गया था और मैंने सोचा कि अपना साल बरबाद करने से अच्छा है की कहीं प्रवेश ले ही लिया जाये.. मैंने कई जगह फार्म भर रखे थे, मगर 89 Percentile होते हुये भी किसी NIT में मुझे प्रवेश नहीं मिला और बाद में मुझे पता चला कि 0.04 Percentile वालों को भी NIT में प्रवेश मिल गया है, जिनका आल इंडिया रैंक लगभग 25,000 के आस-पास रहा होगा क्योंकि वो आरक्षित कोटे से आते थे.. अंततः मैंने VIT में प्रवेश ले लिया.. मेरे एक सीनीयर का कहना था कि मैंने अपनी MCA की पढाई पूरी तो की मगर इसमें मेरी कोई काबिलियत नहीं थी, वो तो मेरे माता-पिता इस काबिल थे जो मुझे 1.5 लाख सालाना + जेब खर्च अलग से, पर भी मुझे MCA VIT जैसे महंगे कालेज से पढा सके और मेरी उनकी इस बात से पूर्ण सहमती है.. मुझे VIT MCA के बैच में कई ऐसे विद्यार्थियों से मुलाकात हुई जिनके AIMCET में 95 Percentile थे मगर वे भी VIT में पढ रहे थे क्योंकि वे भी सवर्ण थे..

मुझे आपसे बस इतना पूछना है कि क्या ऐसे विद्यार्थी किसी भी देश का भला कर सकते हैं? मेरे ख्याल से तो अगर ऐसे-ऐसे विद्या की अर्थी निकालने वाले विद्यार्थियों को आरक्षण का संरक्षण मिलता रहे तो भारत की अर्थी निकलते भी देर नहीं लगने वाली है.. वैसे भी हम सभी मिल कर इसकी अर्थी निकालने का पूरा इंतजाम कर ही रहें हैं..



VIT का टेक्नालाजी टॉवर