Showing posts with label वडनेकर जी. Show all posts
Showing posts with label वडनेकर जी. Show all posts

Wednesday, March 18, 2009

वडनेकर जी, आपका नंबर क्या है?

कल रात अचानक से अजित वडनेकर जी की एक चिट्ठी अपने ईनबॉक्स में आया हुआ देखा.. शीर्षक कुछ "दुखद समाचार" करके था.. पढ़कर दिल घबराया, कि अचानक से क्या हो गया.. डरते-डरते कांपते हाथों से लिफाफा फाड़े और चिट्ठी निकाल कर पढ़े.. मगर पढ़कर दिल खुश हो गया.. वो कहते हैं ना, एक रोता है तो दस हंसते हैं.. अब क्यों हंसते हैं इसका तो कुछ पता नहीं मगर मेरे पास मेरे खुश होने का कारण था.. अब मुझे भी सलाह देने का मौका मिलेगा.. (मेरी टूटे टांग पर जाने कितनों का ही सलाह मिला था, तो मैं भी क्यों ना सलाह दूं?) :)

उनकी चिट्ठी का सारांश यह था की उनका सेलफोन अपनी यादाश्त खो दिया है इसलिये वह सभी परिचितों का नंबर मांग रहे थे.. हो सकता है कि उनके सेलफोन में जितने भी नंबर थे उसमें से आधे नंबर उन्हें दुबारा मिल जाये मगर कई नंबर तो ऐसे होते हैं कि एक बार चला गया सो चला गया.. दोबारा लौट कर नहीं आता है..
(बैक-ग्राऊंड से एक गीत की आवाज) "ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना.."
अब चूंकी सारे नंबर दोबारा मिलने की संभावना लगभग शून्य है सो हमें यह ऊपाय कारगर नहीं लगा.. उस चिट्ठी को पढ़ने के बाद मुझे लगा की अजित जी मुंबईया सिनेमा बहुत कम ही देखते हैं.. नहीं तो हम भारतीय लोगों को अच्छे से पता है कि अगर किसी कि यादाश्त चली जाये तो उसे वापस कैसे लाते हैं.. उनमे से भी दो फार्मूला सबसे हिट है.. हमारी सलाह है कि अजित जी कम से कम यह दो ऊपाय जरूर आजमायें.. इससे उन्हें शत-प्रतिशत नंबर हाशिल होने के चान्स बढ़ जायेंगे.. :)

फारमुला नंबर 1 -
अपने मोबाईल फोन को उन जगहों पर ले जायें जहां उन्होंने अपने सेल फोन के साथ कुछ खुशगवार पल गुजारे होंगे.. अगर किसी पार्क में अपने सेल फोन के साथ बैठकर गाने भी गाये होंगे तो और भी बढ़िया है.. सेल फोन को उस पार्क में लेजाकर उदासी भरे आवाज में उस गीत को गायें, और फिर पूछें कि "याद करने की कोशिश करो.. तुम्हें जरूर सब याद आ जायेगा.. कुछ याद आ रहा है?" इत्यादी, इत्यादी.. अगर सेल फोन की घंटी बज गयी तो समझें कि आपका प्रयोजन सफल हुआ..

फारमुला नंबर 2 -
सबसे पहले मैं यह बता देना चाहूंगा की यह ऊपाय तभी कारगर है जबकी अगर आपका सेल फोन के सर में कहीं चोट लगने के कारण अपनी यादाश्त खो बैठा हो.. अगर बिलकुल ऐसा ही हुआ है तो आप उस जगह की तलाश करें जहां आपके सेलफोन को चोट लगी थी, फिर उस जगह एक जोरदार लाठी जमायें.. सिनेमाओं से मिली सीख से मुझे पूरी उम्मीद है की विलुप्त यादाश्त शनैः-शनैः वापस आ जायेगा.. अगर यह भी काम ना करे तो बिजली का झटका देना ना भूलें.. ;)

अगर इतना करने पर भी उसकी यादाश्त वापस नहीं आती है तो अंततः आपको फोन करके आपको अपना नंबर शौंप ही देंगे.. बस एक समस्या है.. मेरे पास वडनेकर जी का नंबर तो है ही नहीं.. सो उन्हें फोन करके ही पूछना पड़ेगा, "वडनेकर जी, आपका नंबर क्या है?"