Showing posts with label Ira. Show all posts
Showing posts with label Ira. Show all posts

Monday, October 22, 2018

बनास बब्बा और निन्नी परी

ये मेरी बनास बब्बा, कल निन्नी परी की कहानी सुनी। शेर-हाथी वाली कहानी भी सुनी। और और और... हाँ बन्दर-खरगोश वाली कहानी भी। लेकिन फिर भी निन्नी नहीं आयी। फिर मैंने इसे निन्नी परी वाली लोरी भी सुनाई। लोरी चार बार सुनने के बाद इसकी ओर देखा तो पाया कि हंस रही है। खाली बनासी खाली बनासी, और कोई काम नहीं।

निन्नी परी वाली लोरी ये रही।

निन्नी परी निन्नी परी

कितनी प्यारी होती है
निन्नी परी के पास एक
जादू की छड़ी होती है।

इरा-पिरा जब खेल कूद कर
थक कर वापस आती है
निन्नी परी छड़ी घुमाकर
उसको सुलाती है।

सोकर उठकर इरा-पिरा
पूरा फ्रेश हो जाती है
नाच नाच कर गा गा कर
घर में धूम मचाती है।