Showing posts with label Project Leader. Show all posts
Showing posts with label Project Leader. Show all posts

Saturday, April 19, 2008

Do you believe in Ghost??

कल... नहीं-नहीं आज सुबह जब आफिस से लौटा तो सुबह के ३:३० हो रहे थे.. मैंने इससे पहले कभी इतना समय कार्यालय में नहीं बिताया.. पिछला पूरा सप्ताह कुछ ऐसे बिता जैसे अपनी कोई निजी जिन्दगी ही ना हो.. उधार पर दे रखा हो अपनी कम्पनी वालों को.. पूरे १९ घंटे लगातार कंप्यूटर के मानीटर पर नजर गड़ा कर देखते जाना.. पहले Code को Code Coverage और Ultra Edit नामक Tool से Check करना की कितना प्रतिशत इस प्रोग्राम का Code Execute हो रहा है और अगर नहीं हो रहा है तो क्यों नहीं हो रहा है.. फिर उसका Documentation करना..

अनायास मुझे एक चुटकुला याद आ रहा था.. जिसमे सांभा आज के IT युग में गब्बर से कहता है की सरदार मैंने आपका Code लिखा है और गब्बर जवाब में कहता है की ले अब Documentation कर..

खैर वो भी एक दुस्वप्न की तरह गुजर गया लगता है, या फिर मैं गलत हूँ? मुझे तो पक्का यकीन है कि मैं गलत हूँ.. मैंने अपने अभी तक के कंप्यूटर कैरियर में तो यही पाया है कि अगर किसी के पास काम है तो बहुत है या फिर नहीं है तो वो किसी निकम्मे कि तरह बैठा रहता है..

कल रात एक मजेदार घटना भी घटी.. जब मैं और मेरा बास (Project Leader) बैठ कर काम कर रहे थे तभी मेरे Cubical के पास वाले ट्यूब लाईट का कवर निकल कर गिर गया.. उस समय रात के २ बज रहे थे और मेरे पूरे फ्लोर पर मैं और मेरे बास के अलावा कोई नहीं था.. मैं और मेरा बास एक दूसरे को देख कर बस मुस्कुरा दिए और फिर काम में लग गए.. थोडी देर बाद मैंने काम करते-करते अपने Project Leader से कहा, "Srini(his name), do you believe in GHOST?" वो अजीब तरह से मुस्कुराते हुए (या यूं कहें घूरते हुए मुस्कुरा कर) बोले, "At this time do you want to make fun? Still do you have that much energy?" मैंने कुछ नहीं कहा बस मुस्कुराया और फिर से काम में लग गया.. लगभग १५ मिनट के बाद उन्होने कहा, "Yeh!! I believe..." शायद तभी से उनके मन में बस यही चल रहा होगा..:D या शायद मैंने उन्हें डरा दिया.. जो भी हो मुझे तो मजा आ गया.. ;)

Keywords : Project Leader, Documentation, Office, Code Coverage, Cybernet-Slash Support Chennai, Ultra Edit.