Sunday, June 22, 2008

एक लड़की


एक लड़की,
ख्वाबों में जीने वाली लड़की,
ख्वाबों में ही मेरे पास आती,
ख्वाबों में ही मुझे गले लगाती,
ख्वाबों में ही कभी यूं ही,
मेरी राहों से होकर गुजर जाती,
ख्वाबों में अक्सर मैं उसका होता,
मुझे पाकर कभी वो चूम लेती,
कभी गले लगा लेती,
मुझे पाकर वो खुश होती,
हंसती खिल-खिलाकर,
अक्सर मैं कहता,
एक हंसी उधार दे दो,
मैं हंसता कम हूं,
वो कहती,
मैं आपकी ही हूं,
जो चाहे ले लो,
हकीकत का आभास भी था उसे,
मगर वो ख्वाबों में जीती थी..

एक लड़की,
ख्वाबों में जीने वाली लड़की,

Related Posts:

  • तेरे मेरे प्यार का ये रिश्ता कभी ना टूटेनुसरत के गानों कि खूबी या खराबी जो कहना चाहें वह नाम दे सकते हैं.. वह यह कि जिसे उनका गाना अच्छा लगता है वह किसी और के गाये उसी गीत को कभी पसंद नहीं क… Read More
  • प्रेम करने वाली लड़की जिसके पास एक डायरी थीउसके पास भी एक डायरी थी.. जिसे वह हर किसी से छुपा कर रखती थी.. जब वह कालेज जाती थी तब वह डायरी उसके कालेज बैग का एक हिस्सा होती थी.. और घर पहूंचने पर … Read More
  • क्या आवाज में भी नमी होती हैकल शाम एक चिट्ठा बनाया, उसे चारों तरफ से सुरक्षित करके सुकून से बैठ गया.. उसे बनाने का मकसद बस अपने मन कि बातों को, जिसे मैं किसी से कह नहीं सकता.. कि… Read More
  • सच में मम्मी, कहां फंसा दीकुछ दिन पहले मैंने अपने एक पोस्ट में अपने भतीजे के जन्म पर एक पोस्ट लिखा था की क्या मम्मी कहां फंसा दी.. वो पोस्ट बस एक मजाक भर में लिखा हुआ था.. खुशि… Read More
  • मत पढिये इसे, सब बकवास लिखा हैआज 2-3 शीर्षकों के ऊपर मैं चर्चा करना चाहूंगा जिसके बाद बुद्धिजिवी वर्ग के प्राणी बहस तक कर सकते हैं कि क्या इस तरह की चिट्ठाकारी को आप साहित्य का दर्… Read More

12 comments:

  1. बहुत सुन्दर ख्वाब है।

    ReplyDelete
  2. मम्मी-पापाजी को तो खबर दे दो!

    ReplyDelete
  3. aapka khwav bhut sundar hai. khwav ko hakikat me badalne me der nhi lagti.

    ReplyDelete
  4. भाई यह नोटिस हमें है, या
    मम्मी पापा को?

    ReplyDelete
  5. सुंदर कृति!

    ReplyDelete
  6. लगे रहो मुन्ना भाई तभी तो हम बाराती बन पायेगे :)

    ReplyDelete
  7. क्या बात है?? सब ठीक ठाक तो है..जो भी हो-रची बेहतरीन है कविता.

    एक दिन आप बता रहे थे कि पापा आपका ब्लॉग पढ़ते हैं-इतना नोटिस तो नोटिस करने के लिए काफी है. :)

    ReplyDelete
  8. हाँ जी.. मेरे पापा पढ़ते हैं इसे.. कभी-कभी मम्मी भी.. और भैया तो हमेशा ही.. :)
    वैसे ये ख्वाब मेरे नहीं.. उस लड़की के हैं.. :)

    ReplyDelete
  9. वो कौन थी ?
    पिक्चर अभी जारी है :-)
    चित्र भी बढिया है, कविता जैसा ही !

    ReplyDelete
  10. लड़के के घरवाले ध्यान दें कि लड़का हिंट ड्राप कर रहा है :-)
    वैसे ये पोस्ट भी एक सोचे समझे प्लान का नतीजा है, पहले अपना नौकरी पुराण लिखा गया जिससे कि लडकी के घर वाले ये न समझे कि लड़का कुछ भी नहीं कमाता (शोले इस्टाइल में) | और अब ख्याबों के बहाने दिल की बात,

    बामुलाहिजा होशियार, शहनाई बजने की तैयारी हो रही है :-)

    ReplyDelete
  11. ख्वाब तो बड़ा ही सुंदर है। जल्दी ही सच हो।

    और प्रशांत बाराती बनने को हम भी तैयार है। :)

    ReplyDelete
  12. दंग रह गया चित्र देखकर!
    कितना सुन्दर चेहरा!
    फ़ूल तो बाद में नज़र आए।

    कविता भीं पढ़ी।
    प्रेम का "वायरस" है यह।
    जोरदार संकेत मिल रहें हैं इस चित्र और कविता से।
    विवाह के सिवाय कोई इलाज नहीं।
    कौन है वह भाग्यशाली लड़की?
    क्या अगले ब्लॉग पोस्ट में विवरण मिलेंगे?
    शुभकामनाएं
    गोपालकृष्ण विश्वनाथ, जे पी नगर, बेंगळूरु

    ReplyDelete