Saturday, February 16, 2008

रिश्ते की बात

जय : मौसी, लड़का इंफोटेक में काम करता है...
मौसी : हाये राम..! और कहीं ट्राई कर रहा है क्या??

जय : कहां मौसी 2 साल इंफोटेक में रहने के बाद कोई कंपनी लेती कहां है...
मौसी : हाये राम तो क्या 2 साल से इंफोटेक में ही है??

जय : हां सोचा था 2 साल में सैलेरी हाईक होगी ही. आजकल तो सैलेरी भी ज्यादा नहीं मिल रही है उसे..
मौसी : तो क्या सैलेरी भी कम मिलती है??

जय : अब अप्रैजल भी तो आसानी से कहां होटा है मौसी ..
मौसी : हाये हाये...!! ह्टो क्या अप्रैजल भी नही होता उसका??

जय : सीनियर से लड़ाई करने के बाद अप्रैसल में अच्छी रेटिंग तो नहीं मिलती है... मौसी ..
मौसी : तो क्या सीनियर से लड़ता भी है??

जय : अब 2 साल तक आनसाईट जाने को ना मिले तो हो जाटी है कभी कभी अन-बन..
मौसी : तो क्या अब तक एक बार भी आनसाईट नही गया??

जय : अब आउटडेटेड टेक्नोलोजी के डेवलपर की किस्मत में तो यही लिखा है मौसी ..
मौसी : क्या कहा लड़का आउटडेटेड टेक्नोलोजी में काम करता है..!!!

मौसी : चलो यही बता दो कौन से कालेज से पदाई की है??
जय : इसका पता लगते ही हुम आपको खबर कर देंगे!!

जय : तो मं रिश्ता पक्का समझू ना मौसी ?
मौसी : बेटा, कान खोल कर सुन ले... सगी मौसी हूं बसंती कि कोई सौतेली मां नही. भले ही हमारि बसंती काल सेंटर वाले कल्लू से शादी कर ले पर इंफोटेक के इंप्लायी से कतई नहीं करेगी..

और बात यहीं खत्म हो गई.. ये सच्ची घटना पर आधारित है.. इसे कोरी कल्पना ना समझें.. :D

Related Posts:

  • पापा एक चौपाया जानवर होते हैं"पापा एक चौपाया जानवर होते हैं। उनके दो कान, दो आंख, एक नाक, एक मुह, दो सींग, चार पैर और एक पूंछ होती है। पापा दूध देती है। पापा लाल, काला, सफेद और पी… Read More
  • इंटरनेट और बढती दूरियांमुझे आज भी वो दिन याद है जब मेरे पापाजी की घड़ी का समय कुछ आगे-पीछे हो जाता था तो वो बीबीसी के समाचार सेवा का लाभ उठा कर अपनी घड़ी का समय मिलाते थे। फिर… Read More
  • औरकुट प्रोफाइल अब गूगल पर भीअब आप किसी का औरकुट प्रोफाइल गूगल पर भी देख सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ और नहीं बस अपने औरकुट के सेटिंग में जाकर "show my orkut information when my or… Read More
  • ब्लौगवाणी हैक हो सकता हैमेरे इस पोस्ट का ये अर्थ कदापि नहीं है कि मैं ब्लौगवाणी को हैक करना चाहता हूं, मैं तो बस इतना चाहता हूं की ब्लौगवाणी अपनी तकनीकी खामियों को सुधारे वरन… Read More
  • ईसाई भारतीय नहीं हैं क्या?मैं जब से हिंदी चिट्ठाजगत में आया हूं तब से लेकर अभी तक एक बात मैंने पाया है, वो ये कि हिंदी चिट्ठाजगत कुछ विभिन्न ध्रुवों में बंटा हुआ है। जिनमें से … Read More

6 comments:

  1. हा हा बेटा कहीं अपनी राम कहानी तो नहीं सुना रहे सुना है आज कल तमिल सीख रहे हो…।:)

    ReplyDelete
  2. ओ नो! आईटी कम्पनियों के शेयर हैं; उनका क्या करें?! :-)

    ReplyDelete
  3. अपनी राम कहानी अपने नाम से ही सुनाईये ना ।

    ReplyDelete
  4. इंफोटेकिये से सहानुभूति है । खुद ही अपनी बसंती क्यों नहीं ढूँढ लेता ?

    घुघूती बासूती

    ReplyDelete
  5. mitra,

    isiliye hum to pahale hi nipat liye....!!
    hame pata tha - aage aysa hi hone wala hai.

    chalo - all the best.

    ReplyDelete