Saturday, February 16, 2008

रिश्ते की बात

जय : मौसी, लड़का इंफोटेक में काम करता है...
मौसी : हाये राम..! और कहीं ट्राई कर रहा है क्या??

जय : कहां मौसी 2 साल इंफोटेक में रहने के बाद कोई कंपनी लेती कहां है...
मौसी : हाये राम तो क्या 2 साल से इंफोटेक में ही है??

जय : हां सोचा था 2 साल में सैलेरी हाईक होगी ही. आजकल तो सैलेरी भी ज्यादा नहीं मिल रही है उसे..
मौसी : तो क्या सैलेरी भी कम मिलती है??

जय : अब अप्रैजल भी तो आसानी से कहां होटा है मौसी ..
मौसी : हाये हाये...!! ह्टो क्या अप्रैजल भी नही होता उसका??

जय : सीनियर से लड़ाई करने के बाद अप्रैसल में अच्छी रेटिंग तो नहीं मिलती है... मौसी ..
मौसी : तो क्या सीनियर से लड़ता भी है??

जय : अब 2 साल तक आनसाईट जाने को ना मिले तो हो जाटी है कभी कभी अन-बन..
मौसी : तो क्या अब तक एक बार भी आनसाईट नही गया??

जय : अब आउटडेटेड टेक्नोलोजी के डेवलपर की किस्मत में तो यही लिखा है मौसी ..
मौसी : क्या कहा लड़का आउटडेटेड टेक्नोलोजी में काम करता है..!!!

मौसी : चलो यही बता दो कौन से कालेज से पदाई की है??
जय : इसका पता लगते ही हुम आपको खबर कर देंगे!!

जय : तो मं रिश्ता पक्का समझू ना मौसी ?
मौसी : बेटा, कान खोल कर सुन ले... सगी मौसी हूं बसंती कि कोई सौतेली मां नही. भले ही हमारि बसंती काल सेंटर वाले कल्लू से शादी कर ले पर इंफोटेक के इंप्लायी से कतई नहीं करेगी..

और बात यहीं खत्म हो गई.. ये सच्ची घटना पर आधारित है.. इसे कोरी कल्पना ना समझें.. :D

Related Posts:

  • शीर्षकहीन कविता दिवाली कीजहां हर खुशी से तुम्हारी याद जुड़ी होअच्छा है कि हमने मिलकर कभी नहीं मनाया,होली या दिवाली..अब कम से कमइन दो त्योहारों परतुम्हारी याद तो नहीं आती है..जै… Read More
  • एक बीमार की बक-बकमेरे ख्याल से बीमार आदमी या तो बेबात का बकबकिया हो जाया करता है या फिर चुपचाप अपने में सिमटा रहता है और यह समय भी बीत जायेगा जैसे ख्यालों में रहता है.… Read More
  • लंद-फंद देवानंद बतिया रहे हैं, पढ़ने का मन हो तभिये पढ़ियेगागूरू लोग अपन गूरूपनी झाड़ले चलते हैं कि बेटा खूब मेहनत करो.. बड़का औफिसर बनोगे.. पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे त होगे खराब.. एक्को गो नसिहत काम… Read More
  • ईश्वर बाबूआज यूं ही अपने ई-मेल के इनबाक्स के पुराने मेल पढ़ते हुये कुछ कवितायें हाथ लगी, जिसे मैं यहां पोस्ट कर रहा हूं.. मुझे नहीं पता यह किसकी लिखी हुई है, मगर… Read More
  • ब्लौगर हलकान सिंह 'विद्रोही' का चेन्नई आगमनअब क्या कहें, ये हलकान सिंह विद्रोही आजकल जहां देखो वहीं दिख जाते हैं.. पहले कलकत्ता में शिव जी के साथ मटरगस्ती कर रहे थे.. फिर कानपूर में अनूप जी को … Read More

6 comments:

  1. हा हा बेटा कहीं अपनी राम कहानी तो नहीं सुना रहे सुना है आज कल तमिल सीख रहे हो…।:)

    ReplyDelete
  2. ओ नो! आईटी कम्पनियों के शेयर हैं; उनका क्या करें?! :-)

    ReplyDelete
  3. अपनी राम कहानी अपने नाम से ही सुनाईये ना ।

    ReplyDelete
  4. इंफोटेकिये से सहानुभूति है । खुद ही अपनी बसंती क्यों नहीं ढूँढ लेता ?

    घुघूती बासूती

    ReplyDelete
  5. mitra,

    isiliye hum to pahale hi nipat liye....!!
    hame pata tha - aage aysa hi hone wala hai.

    chalo - all the best.

    ReplyDelete