Wednesday, February 06, 2008

शांति की हत्या का जिम्मेदार कौन??

रोज की छेड़खानी से बचने के लिए शांति ने आत्महत्या कर ली। वो बारहवीं में पढने वाली एक लड़की थी, जिसे कुछ लफंगे रोजाना स्कूल जाने वाले रास्ते में छेड़ा करते थे। 17 साल की शांति ने 5 फरवरी को कोयमवेदु (चेन्नई) स्थित अपने घर में खुद पर किरोसिन तेल छिड़ककर आत्महत्या कर ली। खबर चेन्नई के अखबार में 2-4 लाइनों में छपी। इतनी कम जगह इ‍सलिए, क्‍योंकि वो कोई NRI नहीं थी। बड़े या पैसे वाले घर से नहीं आती थी। उम्‍मीद है ये मामला ख़बर की तरह ही कानून के कूड़ेदान में सड़ जाएगा। लफंगे छेड़खानी के लिए एक दूसरी शांति खोज लेंगे।

शांति एक आम भारतीय थी। छेड़खानी में कपड़े की खींचतान को बड़ी खबर बना देने वाला मीडिया भी इस मामले में कुछ नहीं करने वाला। क्योंकि शांति के उघड़े हुए जिस्म की तस्‍वीर अनखिंची रह गयी। ज़ाहिर है, इसे दिखाने या छपने से उनकी TRP या सर्कुलेशन नहीं बढने वाला है। मैं मानता हूं ये महज खुदकुशी नहीं, हत्‍या है। क्‍या आप मीडियावाले ये बता सकते हैं कि शांति की हत्‍या का जिम्मेदार कौन है?

Related Posts:

  • बचपन के वे जादुई दिनबचपन!! हर दिन कुछ जादू जैसा होता था.. पेड़ पर पके हुये अमरूद देखो तो लगता था जैसे जादू है.. किसी के पास गुलेल देखो तो जादू.. भड़ी दोपहरी में दिन भर धूप … Read More
  • Bomb Blast in Bangaloreअभी फिलहाल इतना ही पता है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई घायल हैं.. 30 मिनट पहले ये सारे ब्लास्ट हुये हैं.. कोरोमंडला, मडिवाला, नयनहल्ली, अशोक नग… Read More
  • यात्रा वृतांत, विकास की कलम से (पार्ट - 6)सुबह कुछ हालत ठीक था तो हम लोग करीब 8 बजे निकले.. कुछ ही दूर चलने के बाद ऐसा लग रहा था किसी तरह घर तक पहुँच जाएँ बस.. हम अपने घुटने के कारण धीमे थे और… Read More
  • चांदनी रात, बारीश और थकान से भरे वे दो दिनशीर्षक के अनुरूप ही हमारे हालात भी थे वहां.. शनिवार कि रात आसमान में चांदनी घुली हुई थी, कभी बादल चांद को अपने आगोश में ले लेता था और कभी हल्की बूंदा-… Read More
  • यात्रा वृतांत, विकास की कलम से (पार्ट - 5)अफ़सोस हुआ कि संजीव इतना बोला था की "बेटा स्वीमिंग सीख लो" लेकिन नहीं सीखे कॉलेज में.. खैर, कुछ हद तक वहीं पर हम और प्रशान्त सीखे.. जो सीखे शायद उसका न… Read More

4 comments:

  1. sirf ham jimmedaar hain........aur koi nahi.

    ReplyDelete
  2. यह जानकर, पढकर भी चुप्‍पी साधने वाला हर आदमी इसका जिम्‍मेदार

    ReplyDelete
  3. सिर्फ हम नहीं पूरा समाज जिम्मेदार है। जो एक लड़की को अपने तरीके से जीने का अधिकार नहीं देता है।

    ReplyDelete
  4. ये मीडिया से पूछने वाला सवाल नहीं है। हमें खुद से पूछना होगा कितनी बार हम एकदम सीधे चोट न पड़ने पर विरोध में खड़े होते हैं।

    ReplyDelete