Thursday, November 04, 2010

केछू अब बला औल समझदार हो गया है

केशू से पूछे गए कुछ सवाल के जवाब (केशू के बारे में जानने के लिए यहाँ देखें):

प्रश्न : केछू के पास कितना हाथ है?
उत्तर : टू!
प्रश्न : केछू के पास कितना पैर है?
उत्तर : टू!
प्रश्न : केछू के नाक में कितना छेद है?
उत्तर : टू!
प्रश्न : केछू के कितने आईज हैं?
उत्तर : टू!
प्रश्न : केछू कि कितनी दीदी है?
उत्तर : टू!
प्रश्न : केछू के पास कितने कान हैं?
उत्तर : टू!


ये तो सामान्य ज्ञान कि बातें थी.. अब जरा केशू से गणित के सवाल पूछ कर देखा जाए..

प्रश्न : एक और एक कितने होते हैं?
उत्तर : टू!
प्रश्न : टू इन टू वन कितना होता है?
उत्तर : टू!
प्रश्न : फोर बाई टू कितना होता है?
उत्तर : टू!
प्रश्न : थ्री माइनस वन कितना होता है?
उत्तर : टू!


तो देखा आपने, केशू दो साल कि उमर में ही कितना होशियार हो गया है? सारे सवाल के सही जवाब.. हो सकता है कि आपके पास अपने भविष्य के लिए कोई प्लान ना हो, मगर इसने पूरी प्लानिंग कर रखी है अभी से ही.. चलिए अब इससे उस पर सवाल पूछते हैं..

प्रश्न : केछू कितनी शादी करेगा?
उत्तर : टू!
प्रश्न : केछू के कितने बच्चे होंगे?
उत्तर : टू!
प्रश्न : केछू कितना कार खरीदेगा?
उत्तर : टू!




फोटो में - केशू. एक मिठाई खाने के बाद टू वाला मिठाई खाने जा रहा है.. :)

और हाँ, एक बात तो बताना ही भूल गया.. केशू अभी बच्चा है, सो ज्यादा कोमप्लिकेटेड सवाल पूछ कर उसे कन्फूजियायियेगा मत.. :) वो तो बात ये है कि केशू इतना ईमानदार है कि अपना जवाब कभी भी नहीं बदलता है.. केशू हमेशा सही उत्तर देता है, बस सवाल पूछने वाला समझदार होना चाहिए.. :)
==========================================

एक सिनेमा का एक दृश्य याद आ रहा है.. कादर खान(शायद वही थे) एक बकरी को दिखा कर बोल रहा था कि ये बकरी बोलती है.. कुछ सवाल भी उसने बकरी से पूछा जिसका सही जवाब मिला.. मसलन :

प्रश्न(बकरी से) : यहाँ बकरी कौन है?
उत्तर : मेएएए!!!
प्रश्न : अप्रैल के बाद कौन महीना आता है?
उत्तर : मेएएए!!! :)

Related Posts:

  • कहाँ जाईयेगा सsर? - भाग ३दिनांक २३-११-२०११ सबसे पहले - मैंने गिने-चुने लोगों को ही बताया था कि मैं घर, पटना जा रहा हूँ.. घर वालों के लिए पूरी तरह सरप्राईज विजिट.. अब आगे - … Read More
  • एक सफ़र और जिंदगी में - भाग १दिनांक २३-११-२०११ अभी चेन्नई से दिल्ली जाने वाली हवाई जहाज में बैठा ये सोच रहा हूँ की दस महीने होने को आये हैं घर गए हुए और आज जाकर वह मौका मिला है … Read More
  • यह लठंतपना शायद कुछ शहरों की ही बपौती है - भाग २जब कभी भी इन रास्तों से सफ़र करने का मौका मिला हर दफ़े एक अजब सा लठंतपने को देखने का मौका भी मिला, मगर उसी लठंतपना का ही असर बाकी है जो मुझे पटना की ओ… Read More
  • बयार परिवर्तन कीबिहार की राजनीति में रैलियों का हमेशा से महत्व रहा है और अधिकांश रैलियों में सत्ता+पैसा का घिनौना नाच एवं गरीबी का मजाक भी होता रहा. इस बार आया "परिवर… Read More
  • बाथे नरसंहार के ठीक बादजिस रात यह घटना घटी उससे एक दिन बाद ही मुझे PMCH के इमरजेंसी वार्ड में एक डाक्टर से मिलना तय हुआ था. सोलह-सत्रह साल की उम्र थी मेरी. सुबह जब PMCH के ल… Read More

21 comments:

  1. लाजवाब! बढ़िया पोस्ट! मजेदार! मज़ा आ गया! भाई वाह! सुन्दर!

    ReplyDelete
  2. एक कमेन्ट में छः कमेन्ट का मजा!! ये तो कमाल है भई.. :)

    ReplyDelete
  3. :) बच्चे का मजाक तो नहीं उड़ा रहे? बड़ा होने दो फिर पोस्ट दिखा के पूछते हैं उससे.

    ReplyDelete

  4. बेहतरीन पोस्ट लेखन के बधाई !

    आशा है कि अपने सार्थक लेखन से,आप इसी तरह, ब्लाग जगत को समृद्ध करेंगे।

    आपको और आपके परिवार में सभी को दीपावली की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं ! !

    आपकी पोस्ट की चर्चा ब्लाग4वार्ता पर है-पधारें

    ReplyDelete
  5. हा ह!! केछू सुपर जीनियस निकलेगा...तुम भी पीछे छूट जाओगे. :) ्कम से कम टू माईल!! :)




    सुख औ’ समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएँ,
    दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएँ
    खुशियाँ आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएँ..
    दीपावली पर्व की आपको ढेरों मंगलकामनाएँ!

    -समीर लाल 'समीर'

    ReplyDelete
  6. जय हो महाराज, टू गुड।

    ReplyDelete
  7. लाजवाब! बढ़िया पोस्ट! मजेदार! मज़ा आ गया! भाई वाह! सुन्दर

    एक कमेन्ट में छः नहीं सात कमेन्ट का मजा :)

    ReplyDelete
  8. इस शानदार पोस्ट के लिये धन्यवाद
    सचमुच बच्चे तो हमेशा सच्चे और ईमानदार ही होते हैं। और हर उत्तर समझदारी से देते हैं, बशर्ते प्रश्नकर्ता समझदारी से और सही प्रश्न पूछे।

    प्रणाम स्वीकार करें

    ReplyDelete
  9. केछू तो उस्ताद हो गया है। उसे आशीर्वाद। आपको व आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें।

    ReplyDelete
  10. केछू बढ़िया सीख रहा है ....... पर एक बात जरा सुधार करवा देना
    प्रश्न : केछू कितनी शादी करेगा?
    उत्तर : टू!"

    यहाँ "वन" करवा देना नहीं तो बड़ा हो कर टू ही कहेगा..... और परेशान रहेगा......... हा हा
    बढ़िया पोस्ट

    ReplyDelete
  11. डबल समझदारी भरी बातें.

    ReplyDelete
  12. मस्त!!

    वाकई बहुत समझदार है...

    ReplyDelete
  13. दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें !

    ReplyDelete
  14. बढ़िया पोस्ट ! बधाई ! :-)
    केछू को मेरी ओर से ढेर सारा प्यार और टू पप्पी देना. और अपने गाल पर एक चपत मार लेना :-)

    ReplyDelete
  15. बढियां....सवाल सोच समझ के ही किये जाने चाहिए वर्ना छोटू का पारा भी तो गर्म हो सकता है......

    ReplyDelete
  16. वाकई केशु बहुत होशियार हो गया है :)

    दीपावली की शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  17. 'असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय ' यानी कि असत्य की ओर नहीं सत्‍य की ओर, अंधकार नहीं प्रकाश की ओर, मृत्यु नहीं अमृतत्व की ओर बढ़ो ।

    दीप-पर्व की आपको ढेर सारी बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं ! आपका अशोक बजाज रायपुर

    ReplyDelete
  18. दीपावली के इस शुभ बेला में माता महालक्ष्मी आप पर कृपा करें और आपके सुख-समृद्धि-धन-धान्य-मान-सम्मान में वृद्धि प्रदान करें!

    ReplyDelete