Tuesday, April 08, 2008

बिहारियों पर सुधांशु रंजन की एक रिपोर्ट

महाराष्ट्र की घटनाओं से बिहार के लोगों को गहरी तकलीफ पहुंची है। कुछ अरसा पहले बिहार विधानमंडल के साझा सम्मेलन में कुछ विधायकों ने 'मराठी राज्यपाल वापस जाओ' के नारे लगाए। बिहार के लोगों की पीड़ा को समझा जा सकता है, लेकिन यह कार्रवाई बिहार की परंपरा और संस्कृति के अनुरूप नहीं थी। बिहार की अपनी खामियां हैं, लेकिन भारतीयता के पैमाने पर उसने जो मिसाल कायम की है, वह काबिलेतारीफ है। इस पर चलकर ही यह देश खुश रह सकता है।

आगे कि खबर पढने के लिये आप इस पते पर जा सकते हैं..
http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/msid-2871864,prtpage-1.cms

आज अभी लगभग 13 घंटे आफिस में काम करके लौट रहा हूं.. कुछ भी लिखने कि ताकत नहीं है, हां मगर ब्लौगिंग की आदत कहां जाने वाली है? सो आज मैंने ज्यादा मेहनत नहीं करके आपको सुधांशु रंजन कि ये रिपोर्ट पढा दिया.. मेरे एक मित्र(अमित) ने मुझे ई-पत्र के द्वारा ये भेजा था, मुझे अच्छा लगा सो सोचा आपको भी ये पढा दूं..

Monday, April 07, 2008

Udan Tashtari जी का पत्र मेरे नाम

मेरे ब्लौगवाणी वाले पोस्ट पर उड़न तस्तरी जी ने एक टिप्पणी दी जिसने मुझे वह पोस्ट हटाने के लिये प्रेरित किया और ये भी ख्याल आया कि आगे से पुनः इस तरह का काम नहीं करूंगा.. समीर जी को मैं धन्यवाद देना चाहूंगा जो मुझे विवादास्पद और सस्ती लोकप्रियता के मृगतृष्णा के चक्कर में परने से पहले ही वापस ले आये..

समीर जी का वो पत्र कुछ यूं था(जैसा कि अमूमन वो टिप्पणी में नहीं लिखते हैं:))..

इस तरह ट्रेफिक बुलवाकर आप ठीक नहीं करते वो भी तब, जब आप यूँ भी अपनी लेखनी से सबको आकर्षित करते हैं. मैं आपका हितचिंतक हूँ अतः आपके इस कदम से निराश हुआ हूँ और अफसोस जताने आया था. आशा है भावनाओं को समझते हुए आप इसे अन्यथा न लेंगे/ राह में विचलित करने वाले अनेकों लोग मिलेंगे, क्या सब राहों पर एक साथ चलना आपके लिये संभव होगा?? तब फिर?? यह रास्ता आपका नहीं है भाई..यह काठ की हांडी है, बस एक बार चढ़्ती है.

एक बार फिर से मैं समीर जी को धन्यवाद देता हूं और साथ में ये भी कहना चाहता हूं कि मैंने उसे अन्यथा ही नहीं दिल पर ले लिया :D(Just Kidding) :)..

एक रिकार्ड मेरे नाम भी : ये मेरे चिट्ठे का पहला ऐसा पोस्ट है जिसे मैंने हटाया है..

Sunday, April 06, 2008

रेल यात्रा वृतांत(छुट्टियों का एक और दिन---पार्ट 5)

अंतिम दिन, जिस दिन मैं वापस आ रहा था, भैया कि तबियत खराब हो गई थी.. थोड़ा बुखार सा आ रहा था उन्हें.. सो मुझे विदा करने के लिये पापाजी ही आये थे.. मैं वापसी के समय अपनी यात्रा ट्रेन से पूरी करने का सोचा था.. मेरी द्वितीय श्रेणी में आरक्षण था.. जब पापाजी से वहां स्टेशन पर बैठकर बातें कर रहा था तो पता नहीं क्यों ऐसा लग रहा था जैसे कुछ छूट गया हो.. बहुत दिनों के बाद ऐसे ख्याल घर छोड़ते समय आ रहे थे.. नहीं तो मुझे ऐसा लगने लगा था जैसे मेरी सारी भावुकता ही इस दुनिया के भाग-दौड़ में खत्म होती जा रही है.. इस बार कि यात्रा में जो भी ढंग से पापाजी से बातें किया वो पटना जंक्शन पर बैठ कर ही किया.. वहीं पर मेरा मित्र मनोज भी आया था मुझे छोड़ने के लिये.. मैंने काफी दिनों बाद इतनी लंबी यात्रा ट्रेन से कर रहा था, नहीं तो अपनी छुट्टी बचाने के चक्कर में ट्रेन का मजा ही खोता जा रहा था और हवाई यात्रा ही ज्यादा होती थी.... इससे पहले जब भी ऐसी यात्रा करता था हमेशा कोई मित्र साथ में होता था.. मगर इस बार मैं अकेला था.. पहले जब भी जाता तब सेकेंड क्लास स्लीपर में होता था, मगर इस बार मैं सेकेंड क्लास ए.सी. में था.. मुझे एक एक करके सारे अंतर पता चल रहे थे जो मैं पहले बस दूसरों के अनुभव से ही जान पाता था.. स्लीपर में जहां गरमी और पसीने कि बदबू होती थी वहीं यहां ए.सी. का सूकून था.. मगर जहां स्लीपर में एक अपनापन होता था वहीं यहां आत्मकेन्द्रित लोग थे जो ऐसा लग रहा था जैसे अपने ही अहम में सिमटे जा रहें हों..

खैर ऐसे ही करते-करते 2 दिन बीत गये और मेरी ट्रेन चेन्नई में आकर लग गई.. बीच में कई बार ट्रेन से उतरा.. कुछ किताबें खरीदी, जिसमें हंस और कुछ कामिक्स थी.. हंस का अंक बहुत दिनों बाद मेरे हाथ में था और उसमें अमिताभ बच्चन और राजेन्द्र यादव ही छाये हुये लगे.. खैर जो भी हुआ उस पर मैं अपनी राय नहीं रखना चाहता.. बस ऐसे ही मेरी इन छुट्टीयों का सफर भी खत्म हो गया.. :(

आप कुछ चित्र देंखे.. और अपनी राय दें.. :)


किसी हिंदी सिनेमा की तरह अंत में एक फ़ैमिली फोटोग्राफ.. :D


भैया-भाभी(फोटो अच्छी आयी है ना?) :)


टेलीविजन देखने में सभी मशगूल.. इसलिये मुझे ये पसंद नहीं है.. :(


टेलीविजन दर्शन का एक और दृश्य..


मेरा कमरा.. :)

मेरी भाभी, प्यारी भाभी (छुट्टियों का एक और दिन---पार्ट 4)

इस बार घर गया तो अपने घर में पहली बार किसी नौकर को देखा.. (सरकारी नौकर छोड़कर).. टिकेश्वर नाम है उसका मगर कुछ लोग उसे टिके तो कुछ लोग उसे टिकू पूकारते हैं.. 14-15 साल का लड़का है.. उसके शोषण की बात तो छोड़ ही दीजीये(जैसा कि अक्सर आम घरों में होता है), वो तो मुझसे भी ज्यादा मजे में है.. घर में ज्यादा काम नहीं होने के कारण दिनभर TV देखता है.. अक्सर सुबह मेरे पापाजी आफिस जाने से पहले उसे कुछ पढने को दे जाते हैं और शाम में जब वो पापाजी का पैर दबाने जाता है तो फिर वहीं पापाजी उससे उसके होमवर्क के बारे में पूछते हैं.. अगर उसे कुछ अच्छा लगता है तो थैंकयू बोलना नहीं भूलता है.. वो पहले मेरी भाभी के बड़े भाई के यहां था जो हैदराबाद में हैं और कुछ दिनों के लिये हमारे घर में है.. वो मेरे भैया को जीजाजी बोलता है, और मैं चूंकि उनका भाई हूं सो मुझे भी प्रशान्त जीजाजी ही पुकारता है और मेरी भाभी जल भुन जाती है क्योंकि मुझे उनको उनकी बहन को लेकर चिढाने का एक और मौका मिल जाता है, जिसे मैं हाथ से जाने नहीं देता.. ;) दुर्भाग्य वश मैं उसका फोटो लेना भूल गया क्योंकि मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं उसके उपर पोस्ट लिख डालूंगा..

मैं लगभग हर रोज रात में खाना खाने के बाद भैया-भाभी के कमरे में जाकर बैठ जाता था और जब तक उन्हें नींद नहीं आ जाये तब-तक उनका भेजा खाता रहता था.. हर समय भाभी के आगे-पीछे, कभी उनका नाक खींचने पर उनका ठुनकना और उनके ठुनकने पर मेरी उनके ठुनकने की नकल करना, किसी कवि की कविता की तरह आनंददायक होता था.. यहां तक कि मेरे पापाजी को मुझसे शिकायत सी हो गई थी की भाभी के आगे ये सबको भूल गया है.. :) उनकी शिकायत सही भी थी क्योंकि इस बार मुझे पापा से ठीक से बात करने का मौका भी नहीं मिला.. कारण, कुछ मेरा हर समय भाभी के आगे पीछे करना और कुछ पापाजी का बहुत व्यस्त होना.. बस एक ही बात सुनना बचा रह गया था.. भाभी का चमचा :D..

मेरी एक आदत है, जब भी मैं बहुत ज्यादा अवसाद में होता हूं तब उसे कुछ छंदों में किसी कविता की तरह लिख कर घर में पापा-मम्मी, भैया-भाभी, सभी के मोबाईल पर मैसेज कर देता हूं.. और मेरा ये मैसेज अक्सर रात के 1-2 बजे के बाद ही भेजा जाता है, जिस समय सभी सोये रहते हैं.. उतनी रात में जब भी कोई मैसेज आता है तो सभी समझ जाते हैं कि ये प्रशान्त का ही हो सकता है किसी और का नहीं.. एक दिन भैया ने मुझे बताया की उतनी रात में मैं जब कोई मैसेज भेजता हूं और अगर भाभी जग कर उसे पढ लेती हैं तो सारी रात मेरी चिंता में ठीक से सो भी नहीं पाती हैं.. तो अब आप ही कहिये, जब भाभी मुझे इतना मानती हैं तो उनका चमचा बनने में मुझे भला क्यों परेशानी हो? :)



अंतिम अंक अगले पोस्ट में.. :D ये तो एकता कपूर का सिरीयल बनता चला जा रहा है, जिसका कोई अंत ना हो.. ;)

Saturday, April 05, 2008

खुश्बू का घर आना(छुट्टियों का एक और दिन---पार्ट 3)

11 मार्च को मैं खुश्बू को अपने घर खाने पर बुलाने कि तैयारी में था और इसके लिये मैंने पहले ही खुश्बू की मम्मी से आज्ञा ले रखी थी.. खुश्बू, स्नेहा कि छोटी बहन का नाम है.. अगले दिन सुबह-सुबह मैंने खुश्बू को फोन किया और कहा कि आज तुम मेरे घर खाने पर आ रही हो.. मैंने उससे पूछा नहीं था सीधा आदेश दे डाला था.. वो बेचारी असमंजस में पड़ी हुई थी कि मम्मी से पूछा भी नहीं और भैया बोल रहें हैं की आ जाओ.. मैंने थोड़ी देर तक उसे परेशान किया फिर उसे बता दिया कि चिंता मत करो, मैंने तुम्हारी मम्मी से पहले ही पूछ लिया है..:)

मैं उसे उसके होस्टल से लेने के लिये सुबह 10:30 के लगभग गया और 11 बजे तक मैं घर आ गया था.. मेरे घर आते ही उसने जो सबसे पहला काम किया वो था मेरठ में मेरे लिये हुये सारी तस्वीरों को अपने लैपटाप में कापी करना.. फिर उसने मेरा मोबाइल उठा कर मेरे घर कि, मेरी, मेरी मम्मी कि और मेरी भाभी कि तस्वीरें उतारनी शुरू कर दी.. मैंने पूछा कि इसका क्या करोगी? उसका उत्तर था कि इसे भी मैं अपने साथ ले जाउंगी.. तो मेरा कहना ता की इससे अच्छी फोटो नहीं आती है, ज्यादा मेगा पिक्सेल कि नहीं है और उसे अपना कैमरा दिया और उसे प्रयोग में लाना सिखा दिया.. फिर तो उसके उत्साह का ठिकाना ही ना रहा.. उसकी चहक से मानों घर गूंज उठा.. सबसे पहले वो मेरी मम्मी से लिपट गई और बोली भैया आंटी के साथ मेरा फोटो लिजीये.. अचानक से जो उसने मम्मी के साथ फोटो खिंचवाई उससे बेचारी मेरी मम्मी तो बस देखती ही रह गई.. शायद वो ये सोच भी नहीं पाई होगी कि ये पहली बार मुझसे मिलेगी तो इतने अपनेपन के साथ.. :)


खुश्बू के साथ मेरी मम्मी कि फोटो..

जब खुश्बू को वापस होस्टल छोड़कर मैं आया तो मेरे भैया का कहना था कि अच्छा लगा कि घर में कोई बच्चों जैसी हरकत करने वाला तो आया, नहीं तो आप(मेरे बारे में) सबसे छोटे होकर भी सबसे बड़े जैसा गंभीर होने का नाटक करते रहते हैं :D..(मैं घर में सबसे छोटा हूं पर फिर भी सभी लोग मुझे आप ही कह कर बुलाते हैं.. कारण मुझे भी नहीं पता..)


खुश्बू और मैं

अगले दिन खुश्बू को मुझसे कुछ काम था सो मैं फिर से गया.. थोड़ी देर उसके साथ बोरिंग रोड में इधर-उधर भटका.. वहां से उसे कालेज जाना था.. उसका जो कालेज(वैसे तो ये इंस्टीच्यूट है जो ढेर सारे विश्वविद्यालय का स्टडी सेंटर है पर कालेज कहना ही मुझे पसंद है) है वो किसी जमाने में मेरा भी कालेज रह चुका है.. सो मैंने कहा कि मैं फिर से अपने कालेज घूमना चाहता हूं, सो मैं भी तुम्हारे साथ चलूंगा.. वहां जाकर सोचा कि जब यहां आ ही गया हूं तो यहां के डायरेक्टर ऐ.के.नायक से भी मिलता चलूं.. वो कालेज के जमाने में मुझे अच्छे से पहचानते थे मगर अभी तक मैं उन्हें याद होउंगा इसमें मुझे शंका थी.. मैं जैसे ही उनके कमरे में घुसा वैसे ही उन्होंने मुझे पहचान लिया.. वो स्नेहा को भी पहचानते थे और उसी कारण से वो खुश्बू को भी जानते थे सो उन्हें पहले आश्चर्य हुआ कि खुश्बू के साथ मैं क्या कर रहा हूं.. उन्होंने मुझसे पूछ भी डाला.. मैंने कहा ये स्नेहा कि छोटी बहन है सो मेरी भी छोटी बहन है.. उससे उन्हें संतुष्टी नहीं हुई.. 2-4 इधर-उधर के प्रश्न पूछने के बाद फिर से वही सवाल दोहराने लगे.. अब तक मेरा भी कुछ मूड खराब होने लगा था उनके इस प्रश्न से.. मैंने उन्हें कहा "सर, सबसे पहले तो आप इस क्षुद्र मानसिकता से बाहर आईये.. खुले दिमाग से सोचिये.. फिर मैं आपके इस प्रश्न का उत्तर दूंगा.." दरअसल मुझे उनके पूछने का लहजा बहुत ही बुरा लग रहा था.. सो मैंने भी बिलकुल बुरे तरीके से उन्हें कह दिया.. वो मेरे इस उत्तर से हक्के-बक्के से रह गये.. मगर वो शायद भूल गये थे कि वो मुझे इतने सालों बाद भी याद रखे हुये थे इसके पीछे यही कारण था की अगर मुझे कुछ अच्छा नहीं लगता था तो मैं उसी समय अपना विरोध प्रकट कर देता था.. जैसे एक बार मैं उनसे लड़ बैठा था की लड़कियों को इंटरनल में मुझसे इतने ज्यादे नंबर क्यों दिये जाते हैं जबकि एक्सटर्नल में मेरे उनसे बहुत ज्यादे नंबर होते हैं.. :)

फिर वहां से बहुत ही औपचारिक सी बातें करके और खुश्बू को उसके हास्टल छोड़कर वापस घर आ गया.. कुछ फोटोग्राफ और छोटे-छोटे कुछ किस्से अगली किस्त में, जो शायद कल दोपहर तक पोस्ट कर दूं.. :)

Friday, April 04, 2008

सोचा भी ना था

सोचा था, तुम्हारे दर्द में मैं
और मेरे दर्द में तुम जागो सारी रात..
मैं तो आज भी जाग रहा हूं,
सोचकर कि तुम्हें कोई तकलीफ़ तो नहीं?
क्या तुम भी जागती हो?

सोचा था कि तुम्हारी खुशियों
में तुमसे ज्यादा मैं खुश होउंगा..
इसी भ्रम में आज भी खुश रहने की कोशिश करता हूं..
बिछड़कर मुझसे क्या तुम भी खुश रहती हो?

सुना था समय हर दर्द को भुला देता है..
मैं अब इसी भ्रम में हूं
कि मेरे घाव भी भर गये हैं..
क्या तुम्हें भी अब दर्द नहीं होता है?

आज कुछ भी लिखने का मन नहीं है सो आज मैं अपनी पिछली पोस्ट को पूरा नहीं कर रहा हूं.. और आपके सामने ये लेकर आया हूं..

Thursday, April 03, 2008

मुझे अपने गांव से कोई प्यार नहीं(छुट्टियों का एक और दिन---पार्ट 2)

मुझे अपने गांव से कोई प्यार नहीं है.. मैं अपने गांव भी कभी जाना नहीं चाहता हूं.. क्यों जाउं? मैं कभी वहां रहा नहीं सो मुझे उससे लगाव का कोई कारण भी नहीं है.. मेरे लिये तो मेरा गांव, शहर, कस्बा सभी कुछ पटना ही है.. कई लोगों को मेरी इस बात से परेशानी हो सकती है मगर मुझे उससे कोई फर्क नहीं परता.. कई बार मुझे उनकी दलील भी सुननी परती है, मगर मुझे अपनी किसी बात से सहमत कराना इतना आसान नहीं है.. पटना से मुझे हमेशा अच्छी चीजें ही मिली.. लोगों को पहचानने की व्यवहारिकता भी पटना के लोगों ने ही सिखाया.. कुछ पाने के लिये मेहनत करना भी पटना में ही सिखा.. वो पहला प्यार जिसके बारे में लोगों की मान्यता है कि पहला प्यार भुलाये नहीं भुली जाती, पटना में ही हुआ.. खराब चीजें तो बाहर आने पर जमाने ने सिखा दिया.. पापाजी की नौकरी ऐसी थी की लगभग पूरा बिहार(पुराना बिहार जिसमें झारखंड भी शामिल है) घूमने का मौका मिल गया.. मगर दसवीं के बाद से ग्रैजुएसन तक पटना में ही रहा, जो किसी भी मनुष्य के विकास का सबसे अहम दौर होता है.. मेरा वो समय पटना में ही बीता है.. पटना शहर... कह सकते हैं कि मेरे सपनों का शहर है.. अभी मैं जितना भी यहां कमा रहा हूं अगर उसका आधा भी वहां कमा पाउं तो मैं सब छोड़-छाड़ कर वापस चला जाउंगा.. और अभी इस हालत में नहीं हूं की अपने लिये खुद से वहां रोजगार के अवसर पैदा कर सकूं..

9 मर्च को मैं पटना पहूंचा और उसी दिन मेरी मित्र डा.तनुजा वर्मा की शादी थी.. मैंने पहूंचते ही उसे फोन किया.. थोड़ी देर इधर-उधर की बातें होती रही, थोड़ा मैंने उसे उसकी शादी को लेकर चिढाया.. मैंने उससे कहा की अगर मैं तुम्हारी शादी में आज रात आता हूं तो मेरे पास चुपचाप खाना खाकर जाने के अलावा और कोई चारा नहीं होगा क्योंकि मैं वहां बस दो लोगों को ही जानता हूं और वो दोनो ही आपस में शादी कर रहें हैं.. ये कैसी विडंबना है.. :) और चूकि दोनों ही शादी कर रहे हैं तो उनसे बात भी हो पाना कठीन ही लगता है.. उसने भी मेरी हालत समझते हुये पूरी उदारता दिखाते हुये कहा की तुम्हारे हालात मैं समझ सकती हूं तुम सही कह रहे हो, कोई बात नहीं कल मेरी शादी के रिसेप्शन पर आ जाना.. आज ना भी आओ तो चलेगा.. फिर दिन में जाकर मैंने उसके लिये कुछ उपहार लिये और शाम में भैया-भाभी के साथ नाईट आउटिंग पर गया, बिलकुल लफंगों जैसा हुलिया बना कर.. :D

अगले दिन मैं उसके रिसेप्शन पर गया और उससे जैसे ही मिला मेरे मुंह से पहला वाक्य जो निकला वो ये था "अरे, तू जब लास्ट टाईम मिली थी तो पक्का इडियट दिख रही थी.. मगर आज बड़ी अच्छी दिख रही है.. :D" उसने कहा तुम्हे उस दिन दिखाई नहीं दिया होगा.. उस दिन मूंछे बढा कर आये थे ना दिल्ली में.. सो मूंछों में सब ढक गया होगा.. :)


तनुजा और धीरज

वहां तनुजा के पति के एक मित्र भी मिल गये थे.. उनका नाम डा.राजेश था.. उनसे बातों ही बातों में पता चला की उनकी एक छोटी सी बेटी है बस दो महीने की.. उसका फोटो भी उन्होंने दिखाया जो बहुत ही प्यारी सी थी.. मैंने उसका नाम पूछा जो बहुत ही अजीब सा उन्होंने बताया था.. मैंने उसका मतलब पूछा तो झेंप से गये और कहे की उन्हें उसका मतलब नहीं पता.. संयोग से वो भी मेरे घर के बगल में ही रहते हैं सो उन्हीं के साथ वापस घर आ गया.. मैं भी अपनी बाईक पर अकेला ही था और रात बहुत हो चुकी थी.. सो मैंने भी सोचा की एक से भले दो..

घर यात्रा की अंतिम कड़ी अगले अंक में..

Wednesday, April 02, 2008

छुट्टियों का एक और दिन---पार्ट 1

9 मार्च की सुबह जब मैं ट्रेन की खिड़की का पर्दा हटा कर देखा तो आरा दिखने लगा था.. मुझे ऐसा लगने लगा की जैसे पटना की खुश्बू मेरे सांसों में आने लगी है.. वैसे मैं ये जानता हूं की कि ये सब बस कहने की बातें हैं, मगर क्या कहूं दिल नहीं मानता.. जैसे-जैसे पटना पास आता जा रहा था वैसे-वैसे बेचैनी बढती जा रही थी.. लग रहा था की थोड़ी और जल्दी क्यों नहीं आ रहा है.. ट्रेन जो कि रात में 2 घंटे लेट थी वो भी सही समय पर हो गई थी, मगर फिर भी मन में लग रहा था की मैं लेट हूं.. शायद इसका कारण् ये हो कि मैं जब दिल्ली में रहता था तब के और अब के ट्रेन के समय में बहुत अंतर आ गया है..

दानापूर से गुजरते हुये मैंने सोचा की क्या भैया को तंग करूं, जबकी उन्होंने कहा था की जब दानापूर से गुजरोगे तब मुझे फोन कर देना.. मैं लेने आ जाउंगा.. खैर अंततः मैंने भैया से मिलने के लालच से और औटो के धक्के के बदले भैया को ड्राईवर बना कर घर जाना ज्यादा पसंद किया;) और भैया को फोन कर ही दिया.. बाद में पता चला कि भैया तो फोन के बाद भी आने के मूड में नहीं थे मगर भाभी ने उन्हें धमका कर रखा था की एक ही तो भाई है आपका और आप उन्हें भी लाने नहीं जाना चाहते हैं? ऐसे ही मैं अपनी भाभी को अपनी प्यारी-प्यारी भाभी नहीं कहता हूं.. :D


मुझे सबसे ज्यादा खुशी और आश्चर्य इस बात का हुआ की भैया के साथ-साथ पापाजी भी आये हुये थे मुझे लेने के लिये जो साधारनतया नहीं आते हैं..

अगले अंक में तनुजा की शादी, और स्नेहा की छोटी बहन खुश्बू का मेरे घर आना और मेरा उसके साथ उसके कालेज जाना जहां से मैंने भी BCA किया है.. और साथ में ढेर सारी तस्वीरें भी.. :D

Tuesday, April 01, 2008

अप्रैल फूल और किस्सा-ए-ब्लौगवाणी

आप बस ब्लौगवाणी का अभी रात 11:30 बजे का स्टैट देखें.. आप भी कहेंगे की ब्लौगवाणी का स्टैट अप्रैल फूल के साथ ही चल रहा है.. :)



आप क्या कहते हैं??

Sunday, March 30, 2008

पंगेबाज जी, आज हम भी पंगेबाजी पर उतर आये ;)

क्या आपने कभी इतने पैसे देखें हैं?

तुम अरबों का हेर-फेर करने वाले हो राम जी, सवा लाख की लाटरी भेजो अपने भी नाम जी.. :D


क्या सोच रहे हैं, सूटकेश बाबा की याद तो नहीं आ रही है?? :P


नसीब अपना-अपना.. ;)


मुझे इसी दिवार में चुनवा दो.. प्लीज..:D


इशारों को अगर समझो, राज को राज रहने दो..


राज जो गर खुल गया तो, जाने महफिल में फिर क्या हो..


बुरे काम का बुरा नतिजा, क्यों भई चाचा? अरे हां भतिजा.. :D

मुझे ये चित्र इ-पत्र के द्वारा प्राप्त हुआ था जिसमें ये लिखा था की ये किसी ड्रग डीलर के पास से बरामद रकम है..