Wednesday, March 12, 2008
Thursday, March 06, 2008
Ghost Buster जी का 10 वर्षीय भतीजा और श्री किशन लाल 'क्रिशन' जी
मेरे आज के पोस्ट पर Ghost Buster जी ने एक बहुत ही रोचक टिप्पणी की है.. तो आप लोग क्यों वंचित रहें उसे पढने से..
बड़ी ही रोचक जानकारी दी आपने. धन्यवाद.
आपकी इस पोस्ट के मध्यम से अपने एक दुःख को व्यक्त करना चाहता हूँ.
कुछ bloggers की comment moderation की policy से परेशान हूँ. अब कल ही श्री क्रिशन लाल 'क्रिशन' जी की कविता नुमा पोस्ट "अब नया हम गीत लिखेंगे" पर अपनी टिप्पणी दी थी. पर उन्होंने उसे पोस्ट पर जाने लायक नहीं समझा. आप ही देखिये, क्या कुछा ग़लत कहा था मैंने:
"कोई पन्द्रह वर्ष पूर्व मेरे दस वर्षीय भतीजे महोदय को अचानक कविता लिखने का शौक़ चर्राया था. आपकी कविता पड़कर बरबस ही उन कविताओं की याद आ गई. आप भी थोड़ा और प्रयास करें तो उस स्तर को छू सकते हैं."
हाँ महक जी की प्रशंसा और समीर लाल जी के व्यंग्य को सधन्यवाद प्रकाशित किया है. मैं बड़ा क्षुब्ध हूँ इस घटना से.
लिजीये Ghost Buster जी मैंने आपकी बात लोगों तक पहूंचा दी है.. वैसे आपके नाम से मुझे एक अपना मनपसंद गीत याद आ रहा है जिसे मैं बचपन से सुनता आ रहा हूं.. लिजीये आप लोग भी उसे एक बार सुनते जाईये..djmarksoup-ghost b...
कीमत- मोहल्ला $73,390.20, भड़ास $38,388.72 और उड़न तस्तरी $63,228.48
क्या आपको पता है की आपके ब्लौग की कीमत क्या है? नहीं!! अजी जानना चाहते हैं तो जल्दी से यहां आईये और अपने ब्लौग कि सही कीमत पहचानिये..
मैंने जो कुछ ब्लौग चेक किया वो इस प्रकार हैं..
ज्ञान जी- $28,791.54
रेडियोवाणी- $41,211.42
चवन्नी चैप- $15,242.58
मेरा अपना ब्लौग- $6,774.48. :(
बाकी आप लोग खुद जाकर अपना देख लें.. :)
पता है : http://www.business-opportunities.biz/projects/how-much-is-your-blog-worth/
Wednesday, March 05, 2008
Tuesday, March 04, 2008
भारत की जीत और कमेंटेटरों का कमाल
आज भारत अंततः जीत ही गया.. एक अरसे से भारत आस्ट्रेलिया में इस तरह की किसी जीत की तलाश में था और उसे ये जीत भारत की युवा शक्ति और अनुभवी खिलाड़ियों की सम्मीलित प्रयास से मिला..
साधारणतया मैं क्रिकेट मैच में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाता हूं पर आज पता नहीं क्यों चार बजे के पास मैंने अपना FM चालू किया और मैंने एक अरसे बाद कमेंट्री सुनी.. सुनने के बाद जो मैंने पाया की जीत से पहले और बाद में लोगों के व्यवहार में क्या अंतर होता है..
जब भारत और आस्ट्रेलिया का संघर्ष अपनी चरम सीमा पर था तब जो महाशय कमेंट्री कर रहे थे वो कुछ ऐसे बोल रहे थे, "धोनी के चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा है, वो खिलाड़ियों को संकेत दे रहे हैं की बाल को ठीक से पकड़ें.." और भारत के जीतने के बाद उसी महाशय का कथन था की, "चाहे कितना ही तनाव का क्षन क्यों ना हो पर धोनी के चेहरे पर कभी दिखाई नहीं देता है.." :)
तो ये है जीत का जादू.. हर सभ्यता में यही होता आया है और होता रहेगा.. सफल व्यक्ति का हर कसूर माफ हो जता है..
मैं अपने Fं रेडियो पर कमेंट्री सुन रहा था और अपने इंट्रानेट वाले चैट सर्वर पर शिवेन्द्र को उसका पूरा ब्योरा भी दे रहा था.. आप भी उसे पढें, कहीं कहीं पर आपको मजा जरूर आयेगा.. :)
Prashant Uday... 14/22-4
Prashant Uday... 13/23-4
Prashant Uday... 1st was wrong
Shivendranku... 23 ball 13 run..??
Prashant Uday... han.. :P and 4 wicket
Prashant Uday... 12/23-4
Shivendranku... check once again
Shivendranku... now its 3 wicket
Prashant Uday... nahi..
Prashant Uday... 4
Prashant Uday... now...
Prashant Uday... 3
Prashant Uday... nahi 2
Prashant Uday... u were right
Shivendranku... bahut late hal rahe ho
Prashant Uday... nahi main 2 minute nahi suna tha..
Prashant Uday... usi me gira hoga..
Prashant Uday... abhi 1 wicket gira hai Johnson ka
Shivendranku... kya bat hai
Shivendranku... gr8
Prashant Uday... 11/23-2
Prashant Uday... 9/20-2
Prashant Uday... out
Prashant Uday... 8/20-1
Prashant Uday... nahi.. wrong commentry
Prashant Uday... 6
Prashant Uday... BSNL sixer
Prashant Uday... connecting india
Shivendranku... sale thik se sun
Prashant Uday... 6/14-2
Prashant Uday... Jago grahak jago...
Prashant Uday... Hopes ne mara 6
Prashant Uday... 6/13-2
Shivendranku... wide.?
Prashant Uday... nahi..
Prashant Uday... pahla vala spelling mistake tha
Prashant Uday... :P
Prashant Uday... last ball full toss
Prashant Uday... 1 run
Prashant Uday... Pathan
Prashant Uday... last over
Prashant Uday... 5/12-2
Prashant Uday... 4/12-1
Prashant Uday... out
Prashant Uday... Nathan Bracken out
Prashant Uday... caught by raina
Shivendranku... gud
Prashant Uday... Jago grahak jago.. upbhokta bighag.. janhit me jari
Prashant Uday... 247/9
Prashant Uday... 3/10-1
Prashant Uday... 2 run
Shivendranku... nahiiiiiiii
Prashant Uday... out
Prashant Uday... India won
Prashant Uday... V for victory
Shivendranku... yeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeee
Prashant Uday... trikoniya srinkhala me bharat ki jit
Prashant Uday... :)
Prashant Uday... bhartiya tirange charon or lahra rahe hain..
Prashant Uday... aur bharat ne 249 par aus ko all out kar diya..
Shivendranku... gud...
Shivendranku... acha comentry sunaya
Prashant Uday... :)
और घबराईये मत.. मैंने शिवेन्द्र को बोल कर ये चैट हिस्ट्री डाली है.. :D यहां पर मेरे नाम के बाद उदय मेरे पापाजी का नाम है.. हमारे यहां कंपनी मेल आई.डी. ऐसे ही बनाते हैं..
अलेक्सा को लेकर अब ज्यादा मत चौंकिये
मेरी समझ में अलेक्सा रेटिंग का कोई मतलब नहीं है.. आप भी सोच रहे होंगे की मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं? अभी जैसे ही रवि जी का ब्लौग पढा वैसे ही पूरा का पूरा अलेक्सा छान मारा.. इससे पहले भी अलेक्सा से कई बार गुजरा था पर कभी उतना महत्व नहीं दिया था मगर रवि जी ने उसका महत्व बढा दिया.. अभी जब मैं उसकी छान-बीन कर रहा था तो मुझे लगभग हर प्रसिद्ध ब्लौग वहां दिख गये..
मगर उससे ज्यादा मजे की बात ये है की कई प्रसिद्ध चिट्ठे वहां नहीं भी दिखे.. जिसमें सबसे पहला नाम उड़न तस्तरी का है.. अब ये हो सकता है की मुझसे चूक हो गई हो आखिर मेरा मानना है की मैं भी मनुष्य हूं(वैसे मेरे पिता जी मुझसे सहमत नहीं हैं.. :) वो अक्सर कहते हैं की पता नहीं ये गधा से आदमी कब बनेगा..).. अगर मैं गलत हूं तो कॄपया मुझे सूचित करें.. मैंने करीब शुरू के 700-800 तक के चिट्ठे छान मारे थे..
और तो और मेरा चिट्ठा भी कहीं नहीं दिखा... बू हू हू हू...... :(
सबसे बड़ी पापी लड़की होती है
मेरा ये मानना है की अगर पुनर्जन्म जैसी कोई बात होती है तो जैसा की हमारे धर्मग्रंथ में लिखा हुआ है "पिछले जन्म में सबसे बड़ा पुन्यात्मा मनुष्य योनी में जन्म लेता है.." के ठीक विपरीत जो सबसे बड़ा पापी होता है वो ही मनुष्य योनी में जन्म लेता है.. ताकी उसे पिछले जन्म का पूरा हिसाब मनुष्य योनी में पैदा होकर चुकाना पड़े..
मैं कुछ दिन पहले अपनी एक मित्र से बात कर रहा था तो बातों ही बातों में उसे भी ये बात कही.. और उसने अनायास ही ये कहा की "और उन पापीयों में भी जो सबसे बड़ा पापी होता है वो लड़की बन जाती है.." उसकी ये बात सुनकर मेरे पास कहने को कुछ नहीं बचा.. लगा की कहीं ना कहीं से हम पुरूष उसकी इस बात को हर दिन सही करते रहते हैं..
Monday, March 03, 2008
अरे भैया हिंदी में कहिये ना कलेक्टेरियेट
आज-कल हिंदी में अंग्रेजी के शब्द इस तरह घुसे हुये हैं मानों वो भी हिंदी का ही एक भाग हो.. लोग-बाग गांव-कस्बों तक में इसका प्रयोग धड़ल्ले से कर रहें हैं.. इसी से जुड़ा एक संस्मरण मैं आज आपके पास लेकर आया हूं..
बात सन् 2001 की है, गोपालगंज की..गोपालगंज तीन चीजों के लिये बहुत अधिक जाना जाता है.. पहला चीनी मिल के लिये, दूसरा यहां के लोगों का काफी ज्यादा मात्रा में नौकड़ी की तलाश में खाड़ी देशों में पलायन के लिये और तीसरा लालू का गृह जिला होने के लिये.. :)
मेरे पापाजी गोपालगंज जिले में पदस्थापित थे.. मैं उस समय दिल्ली में मुनिरका में अपने भविष्य की तलाश में था और उससे पहले मैं कभी भी गोपालगंज नहीं गया था.. पटना वाले घर में कोई भी नहीं था सो मैंने पापा से पूछा की गोपालगंज में घर कहां है? उन्होंने बताया की गोपालगंज समाहरणालय के ही अंदर में दो बंगले हैं उसी में से एक वाला उनको मिला हुआ है.. मैंने पूछा की बस स्टैंड से कितना दूर होगा? उन्होंने बताया की आधा किलोमीटर दूर होगा..
अब मैं पहले दिल्ली से पटना में अपने घर आया और फिर वहां से गोपालगंज पहूंचा.. वहां सोचा रिक्सा ले लूं, तो रिक्से वाले ने नया जानकर सीधा 40-50 रूपये बताया.. मैंने सोचा चलो आधा किलोमीटर ही तो है और सामान के नाम पर पीठ पर टांगने वाला एक कालेज बैग भर ही तो है, सो पूछते-पाछते पैदल ही चला जाऊंगा..
मेरी असली यात्रा यहां से शुरू हुई.. मैं किसी से भी पूछ रहा हूं की समाहरणलय कहां है तो लोग मेरा चेहरा ऐसे देखते जैसे मैं किसी दूसरे ग्रह से आया हूं.. अंततः मैंने एक बूथ से घर फोन लगाया और पूछा की पैदल कैसे रास्ता है और उसी रास्ते पर बढ चला.. थोड़ी दूर जाकर फिर एक दूकान में अपनी तसल्ली के लिये पूछा की समाहरणालय कहां है? फिर से वो भी पहले वाले की तरह मेरा चेहरा देखने लगा.. वहीं पर एक बुजुर्ग बैठे हुये थे, उन्होंने मुझे बुलाया और बड़े प्यार से पूछा.. भैया समाहरणालय में क्या होता है? मैंने बताया की जिला मुख्यालय होता है जहां डिस्ट्रीक मजिस्ट्रेट बैठते हैं..
अब वो मुझे देख कर मुस्कुराया और हंसते हुये बोला.. तो अंग्रेजी में क्यों बतियाते हैं? हिंदी में कहीये ना की कलेक्टेरियेट कहां है.. उनके सामने तो कुछ नहीं बोला मुस्कुरा भर दिया और पता पूछ कर चला आया.. पर घर आते आते हंसते-हंसते मेरा बुरा हाल हो गया.. :)

Saturday, March 01, 2008
मठाधीशों की (ब्लौग) दुनिया
जिसे देखो वही आज मठाधीशी की बात लेकर रोना रो रहा है, जो भी ऐसा कर रहें हैं उनसे मुझे कुछ पूछना है और कुछ कहना है..
मेरा तो ये मानना है की ये पूरी दुनिया ही मठाधीशों की है.. मठाधीश ही ये दुनिया चलाते हैं.. मठाधीशी कहां नहीं है? क्या आपके आफिस में नहीं है? आपके बास क्या हैं जिनकी मर्जी के खिलाफ आफिस में एक पत्ता भी नहीं हिलता है.. क्या आपके मोहल्ले या गली में नहीं है? गली में घुमते हुये गुंडे मठाधीश नहीं तो और क्या हैं? अगर आप साफ्टवेयर इंडस्ट्री की बात करें तो बिल गेट्स की मठाधीशी के जवाब में ही सन 2000-01 मे वो बहुचर्चित केस अदालत में चला था.. अगर मीडिया की बात करें तो रूपर्ड मर्डोक का नाम आता है.. मुझे तो सारे नेता जो अभी शीर्ष पर हैं वे सभी मठाधीश ही नजर आते हैं.. चाहे वो मुख्यमंत्री हों या प्रधानमंत्री या कोई और..
मेरी नजर में मठाधीशी कभी ना तो खत्म हुई है और ना होगी.. वो तो उस उर्जा के समान होती है, जो सिर्फ अपना रूप बदलती रहती है.. वैसे ही मठाधीश भी सिर्फ अपना रूप बदलते रहते हैं.. आज ये तो कल कोई और.. जिसके हाथ में भी शक्ती होती है वही आज नहीं तो कल मठाधीशी पर उतर जाता है.. कल को आपके पास होगी तो आप भी वही करेंगे.. ठीक वैसे ही जैसे आप अपने आस पास अपने छोटों से करते होंगे.. जैसे की अगर वो आपकी कोई बात नहीं माना तो डरा-धमका कर या मार-पीट कर उससे अपनी बात मनवा लेना..
एक मजेदार बात याद आ गई.. मेरी एक मित्र हैं(मैं नाम नहीं बता ऊंगा), उनकी अंग्रेजी बहुत ही अच्छी है मगर हिंदी में थोड़ी सी दिक्कत है जिसे वो दूर करने का प्रयास कर रही हैं.. वो मेरे ब्लौग को पढने के चक्कर में हिंदी अग्रीगेटर के बारे में जान गई.. एक दिन वो ब्लौगवाणी पर घूम रही थी और पहली बार उनका सामना मठाधीश शब्द से पड़ा और वो पूरा पढने के बाद भी उस पोस्ट में कुछ भी नहीं समझ सकीं.. अब ये पढने के बाद वो मेरा पूरा क्लास जरूर लेंगी.. :)
मोहल्ला हटाओ, भड़ास हटाओ
कल सुबह से ही ये घमासान देख रहा हूं.. लोग तकनीकी समझ की कमी के कारण कुछ लोग इधर से चिल्ला रहे हैं मोहल्ला हटाओ, तो कुछ लोग उधर से चिल्ला रहे हैं भड़ास हटाओ.. अरे दोस्तों अगर किसी ब्लौग को हटाना इतना ही आसान होता तो कितने ही ब्लौग अभी तक ब्लौग जगत से गायब हो चुके होते.. और रही बात फ़्लैग करने की तो मेरे जैसों का क्या करोगे जिसने अपना टेम्प्लेट खुद ही बनाया है और फ़्लैग का आप्सन ही हटा दिया है?
मैं इस पचड़े में नहीं परना चाहता हूं की क्या सही है और क्या गलत.. मेरा यसवंत जी से भी अच्छे संबंध हैं और अविनाश जी तो मेरे अपने बड़े भाई हैं..
ये सब देखकर मुझे अपने कालेज के दिन याद आ गये हैं जब मेरी बैच में और मेरे जूनियर बैच के लड़कों में जम कर मारपीट हुई थी, मेरे बैच के कुछ लड़कों ने जूनीयर को बुरी तरह मारा था(वैसे गलती दोनों की ही थी).. और मेरे संबंध जूनीयरों से बहुत ही अच्छे थे और जिन लड़कों ने मारपीट की थी वे मेरे अच्छे मित्र थे.. उस मसले से मैंने खुद को बिलकुल अलग-थलग कर लिया था.. ना इनकी बात सुनता था और ना ही उनकी बात.. आज वो समय बीते बहुत दिन हो चुका है.. अगर मैं उस समय किसी की भी बात सुनता तो किसी एक पक्ष से मेरे संबंध खराब होने ही थे.. मगर आज भी मेरे संबंध दोनों ही पक्षों के लड़कों से अच्छे हैं..
वैसे आज मैं भड़ास और मोहल्ला दोनों का ही मेंबर हूं.. मैंने खुद ही दोनों को ज्वाईन करने की इच्छा जाहिर की थी और खुद किसी को छोड़ना नहीं चाहता हूं क्योंकि दोनो ही मुझे दो अलग तरह का प्लेटफार्म देता है अपनी बात कहने का.. अगर यसवंत जी या मेरे भैया दोनों में से किसी को भी लगता है मुझे उनके कम्यूनिटी बलुअग में नहीं रहना चाहिये तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी..
मैं हर सप्ताहांत पर सारे ब्लौग को सेव करके एक ही बार में सारे ब्लौग पढता हूं.. और इस बार मुझे पढने के लिये बहुत मशाला मिल गया है.. चोखेरबाली, मोहल्ला, भड़ास, ज्ञान जी, समीर जी, अनिता जी, शिव जी.. बहुत सारे नाम हैं जिनके ब्लौग पढने में सच में आनंद ही आयेगा.. :)