Tuesday, December 18, 2007

YOUTUBE से विडियो डाउनलोड हुआ आसान

आप अकसर youtube पर विडियो देखते होंगे और आप हमेशा ये सोचते होंगे कि काश इन्हें हम डाउनलोड कर पाते। मगर ये समझ में नहीं आता होगा कि इसे डाउनलोड करें तो कैसे करें क्योंकि वहां तो कोई लिंक रहता ही नहीं है डोउनलोड करने के लिये।

आपकी समस्या का समाधान लेकर मैं आ गया हूं।

आप जब भी www.youtube.com पर कोई विडियो देखते होंगे तो उस समय जो भी पता आपको अड्रेस बार में दिखे बस उसके आगे आपको kiss जोड़ देना है और फिर आपको उसे डाउनलोड करने का लिंक दिख जायेगा।

उदाहरण के तौर पर मान लिजीये कि आप मेरे द्वारा किया हुआ ट्रेकिंग वाल विडियो देख रहें हैं जिसका लिंक नीचे है :

www.youtube.com/watch?v=mkcCn8G5BPU

आप इसके आगे बस kiss जोड़ दें। जैसे :

www.kissyoutube.com/watch?v=mkcCn8G5BPU

बस आपको एक डाउनलोड करने का लिंक दिख जायेगा और आप उसे वहां से डाउनलोड कर लें।

मगर अभी भी एक समस्या का सामना आपको करना परेगा। वो ये कि इस विडियो फ़ाइल का EXTENSION कुछ भी नहीं होगा, जिसे आपको बदल कर .FLV करना होगा।

जैसे, मान लिजीये आपने abc नाम से डाउनलोड किये हुये फ़ाइल को सेव किया है, तो आपको इसे बदल कर abc.flv करना होगा।

"FLV का पूरा नाम फ़्लैश विडियो होता है।"

इस फ़ाइल को चलाने के लिये या तो आपको कोडेक्स इंस्टाल करना होगा या फिर कोई साफ़्टवेयर डाउनलोड करना होगा। आप इस फ़ाइल को चलाने के लिये यहां से साफ़्टवेयर डाउन्लोड कर सकते हैं।

http://www.download.com/3000-2139_4-10769546.html

मैं कल फिर आउंगा ये लेकर कि गूगल विडियो कैसे डाउनलोड करते हैं। अगर आप कोई और साइट से विडियो देखते हैं और यही समस्या आपके साथ है तो कृपया उस साइट का नाम बतायें, मैं यथासंभव आपकी मदद करने की प्रयत्न करूंगा। धन्यवाद..

10 comments:

  1. बहुत उम्दा जानकारी दी है आपने.
    धन्यवाद.
    उम्मीद है आप इसी तरह हमें और भी उपयोगी जानकारियां द्ते रहेंगे.
    एक बार फिर से धन्यवाद

    ReplyDelete
  2. अरे वाह! यह तो मस्त जुगाड़ है! ऐसा ही जुगाड़ mp3/wma फाइलों के लिये बताओ - e-snip आदि से!
    धन्यवाद।

    ReplyDelete
  3. बहुत उम्दा जानकारी धन्यवाद

    ReplyDelete
  4. achha hai ji.. aapne to meri badi mushkil har lii.
    dhanyvaad

    ReplyDelete
  5. ज्ञान जी की बात को ध्यान में रखते हुए मैं अगली पोस्ट में esnips से mp3 कैसे डाउनलोड करते हैं लिखूंगा.. गूगल विडियो की बारी अगली बार.. :)
    आप सब को टिप्पणियों के लिए धन्यवाद..

    ReplyDelete
  6. अच्छा जुगाड है , लेकिन इससे भी बढिया जुगाड अगर आप real player 11 से भी डाऊनलोड कर सकते हैं , real player 11 को इन्सटाल कर लें , अब जिस वीडियो को डाऊनलोड करना हो उस पर rt click करे , डाउनलोड रियल प्लेर का option आयेगा और आसानी से डाऊनलोड करें और बाद मे किसी भी flv player या real player 11 से ही सुनें .

    ReplyDelete
  7. अरे वाह डा. साहब.. आपका जुगाड़ तो और भी बढिया निकला.. :D

    ReplyDelete
  8. अच्छी जानकारी के लिए धन्यवाद.
    कृपया जारी रहें.

    ReplyDelete
  9. इस जानकारी के लिए धन्यवाद, अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार है

    ReplyDelete
  10. thanks bhaiya...bahut achha info thaa...

    ReplyDelete