जी रहा था यूँ,
कि मानो जिन्दगी बसर कर रहा था,
उद्देश्यहीन जीवन,
तब तुम आयी,
जीवन में बहार बनकर,
धड़कन लेकर,
चाहा था तुम्हें,
हमेशा खुश रखने की चाहत थी,
एक उद्देश्य मिला था जीवन को।
अब आज
जब तुम नहीं हो,
जीवन पुनः
उदास झरने के जैसे
बही जा रही है,
मानो उद्देश्यहीन जिन्दगी ही,
जीवन का अंतहीन सत्य हो॥
Tuesday, April 17, 2007
उद्देश्यहीन जीवन
द्वारा PD at 12:18:00 AM 4 टिप्पणी
चिप्पी: Sadness
Tuesday, April 10, 2007
यादों के चेहरे
यादों को मैने
तह करके रखना चाहा
सूटकेश में,
फ़िर सोचा
रखने से पहले उस पर जमी
धुल झाड़ लूँ।
.
सारी यादों को
इकठ्ठा करके
उसे पटका-पीटा
पर गन्दगी को ना जाना था
और ना वो गये।
.
फ़िर सोचा
क्यों न धोकर साफ़ कर लूँ 
यादों को साफ करने कि धुन में
भूल गया की
ज्यादा घिसने पर
वे फट भी सकती हैं।
.
उन्हे फटना था
सो वे फट गये।
.
अब उन यादों की ओर
देखा भी नहीं जाता
ठेस लगता है मन को
खुद से प्रश्न पूछता हुँ,
क्या ये मेरी ही यादें हैं?
पर उत्तर का इन्तजार नहीं करता
उत्तर पता जो है।
.
अब तो वे
सूटकेश में भी नहीं रहना चाहती
मुझसे प्रश्न पूछती हैं
कि उनकी हालत का जिम्मेदार कौन है?
एक ऐसा प्रश्न
जो अंतर्मन को छलनी किये देता है।
.
अंततः मैं कल बाजार से नयी यादें खरीद लाया
जो साफ सुथरी और धुली हुयी है
सोचता हूँ की
उन नकली यादों के साये में,
निकल परूँ दुनिया की भीड़ में,
और अपनी यादों के चिथड़े को
यूँ ही बिलखता छोड़ दूँ॥
द्वारा PD at 9:49:00 PM 4 टिप्पणी
चिप्पी: Yaad


