Monday, June 09, 2008

अकेले TCS ने 1075 लड़कों को VIT कैंपस से चुना


VIT का मुख्य द्वार

आज जब मैं आफिस में बैठा हुआ था तब मेरे मित्र शिवेन्द्र ने मुझे एक साईट का पता दिया.. जब मैंने उसे खोल तो देखता हूं कि मेरे कालेज के लड़कों ने इस बार तो बस कमाल ही कर दिखाया.. TCS ने इस बार वहां से 1075 विद्यार्थीयों का कैंपस सेलेक्सन किया है..

मुझे याद है मेरे समय में (2007 में) TCS ने 575 लड़कों को लिया था जो एक रिकार्ड सा बन गया था.. जिसे बाद में अन्ना यूनिवर्सिटी ने तोड़ा था.. वहां इंफ़ोसिस ने 600+ लड़को को लिया था.. फिर पिछले साल TCS ने मेरे जूनियरों में से 788 विद्यार्थीयों को लिया जो एक नया रिकार्ड बन गया था और मेरी जानकारी में अभी तक ये रिकार्ड ही था.. और अबकी बार तो TCS ने एक ऐसा किर्तिमान स्थापित कर दिया है जिसे आने वाले 2-3 सालों तक कोई भी अन्य यूनिवर्सिटी तोड़ने की स्थिति में नहीं दिख रहा है..

मैंने वहां से एम.सी.ए. किया था सो अपने ब्रांच पर ज्यादा ध्यान रहता है.. एम.सी.ए. से इस बार TCS ने 60 विद्यार्थीयों को लिया है..

ज्यादा जानने के लिये आप यहां देखे.. यहां मगर एक जानकारी गलत है.. वो ये कि पी.जी. से बस 166 विद्यार्थियों का सेलेक्सन हुआ है.. क्योंकि अगर ऐसा होता तो एम.सी.ए. से 60 विद्यार्थी नहीं चुने जाते..

VIT के विद्यार्थी एक और बात के लिये गर्व कर सकते हैं कि इंडिया टूडे ने VIT को भारत का सबसे अच्छा प्राईवेट कालेज का दर्जा दे रखा है..

टेक्नोलॉजी टॉवर

Sunday, June 08, 2008

अन्दर नही जाऊंगा, अन्दर अमरीश पुरी सो रहा है

अन्दर नही जाऊंगा, अन्दर अमरीश पुरी सो रहा है.. ये मुझे मेरे पहले रूम मेट ने कहा था पहले सेमेस्टर मी.. जब वो मेरा रूम मेट बना था तब मैंने पहले दिन ही उसे साफ साफ बता दिया था की अगर तुम दारू पीते हो तो पियो, मगर मुझे अपने रूम मे नौटंकी नही चाहिए.. कम्प्यूटर पर जो करना है करो, मगर मेरी उपस्तिथि मे अपना रूम होम थियेटर नही दिखना चाहिए और भी ना जाने क्या क्या..

वैसे दिल्ली के लड़कों का बिहार के लड़कों को लेकर ये सोचना होता है की वो थोड़े उजड्ड किस्म के होंगे और बिहार के लड़के दिल्ली के लड़कों के बारे मे सोचते हैं की दिल्ली के लड़के बहुत स्वार्थी होते हैं.. इसे आप पूर्वाग्रह ही कह सकते हैं और सच्चा भी.. क्योंकि अधिकतर प्रतिशत लड़के ऐसे ही होते भी हैं.. मगर हम दोनों ही इस तरह के नही थे.. मैं ना तो उजड्ड था और ना ही वो स्वार्थी.. हाँ था एक नंबर का नौटंकी बाज.. अभी वो मुम्बई मे TCS मे है और हमारे बीच काफ़ी दिनों से कोई संवाद नही है.. हमारे बीच एक औपचारिक रिश्ता तब भी था और अभी भी है.. मगर एक इंसान के तौर पर मैं हमेशा उसे दिल का बहुत ही साफ पाया था..

एक बार वह देर रात होस्टल वापस आया.. मैं अपने रूम का दरवाजा सटा कर सो गया था जिससे वो जब भी आए तो आराम से आए और सो जाए.. मेरी नींद मे कोई दखल न परे.. जब मैं सुबह उठा तो उसकी करतूत पता चली, और नशे मे जो कुछ उसने बरबराया था उसने मेरा नया नामांकरण कर दिया था.. अमरीश पुरी..

वो नशे मे धुत पूरी तरह से बेकाबू था.. लोग उसे काबू मे लाने के लिए ना जाने क्या क्या कर रहे थे.. मगर कभी वो बाथरूम मे गुलाटी मारता, कभी कोरिडोर मे.. कभी कुछ नौटंकी करता, कभी कुछ.. कुछ लड़के उसे समझा बुझा कर मेरे रूम तक लाये और बोले की तू जाकर सो जाओ.. मगर उसने मुझे रूम मे सोया हुआ देखा.. उतने नशे मे भी उसे ये याद था की मैंने रूम मे दारू पी कर नौटंकी करने से मना कर रखा है.. जब सभी उसे बहुत कहे तो उसने कहा की अन्दर अमरीश पुरी सो रहा है.. मैं नही जाऊंगा..

आपकी सूचना के लिए, मेरे सर पर बाल नही है.. मैंने कृत्रिम रूप से बाल लगवा रखे हैं जो उस समय नही थे.. एक तो गंजा और दूसरा फिल्मी अमरीश पुरी की तरह कड़क.. दोनों का तड़का मिला कर कुछ ऐसा पकवान बन गया था.. जब मैंने नकली बाल लगवाये तो मेरे एक कालेज के साथी ने मेरा नाम बदल कर जान अब्राहिम पुकारने लगा था.. और अभी भी पुकारता है..

Friday, June 06, 2008

खिंचाव! कुछ रिश्तों का और कुछ...!

मुझे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बाईक्स का बहुत शौक है.. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में भी अगर वो संगीत से जुड़ा हो तो फिर क्या कहना.. मेरे हाथ जो भी नया मोबाईल फोन या आई पॉड या फिर एक हेडफोन ही लग जाये, बस सबसे पहले यही देखता हूं कि इसे किस अधिकतम सीमा तक प्रयोग में लाया जा सकता है.. मेरे पास एक सोनी का ईयर फोन है, जिसे मैंने 2003 में खरीदा था लगभग 1700 रूपये में.. उस पर तो ना जाने क्या-क्या प्रयोग करके देख चुका हूं.. कंप्यूटर में तरह-तरह के साफ्टवेयर से अधिकतम आवाज में लगा कर.. बस ये जानने के लिये कि किस सीमा पर खराब आवाज देना शुरू करे.. मगर वो अभी तक किसी भी प्रयोग में अनुत्तीर्ण नहीं हुआ है.. हां उसके अलावा मेरे पास ना जाने कितने ही हेड फोन हैं जो मेरे इस जुल्म का शिकार होकर दम तोड़ चुके हैं..

कुछ साल पहले भैया ने एक बाईक खरीदी थी.. एवेंजर.. जहां तक मुझे पता है ये बाईक अभी तक बिहार में लांच नहीं हुआ है.. भैया ने ये लखनऊ में खरीदी थी.. जब उन्हें पुना किसी ट्रेनिंग के लिये जाना था और उसी समय मैं कुछ दिनों के लिये पटना जाने वाला था तब उन्होंने अपनी बाईक पटना में लाकर रख दिया.. मेरे चलाने के लिये.. पटना में उस समय ये गाड़ी एक अलग ही चीज की तरह देखी जाती थी.. सबसे अलग जो थी.. शान से उस पर मैं घूमता था.. फिर ये बाईक भी मेरे जुल्म का शिकार हुआ.. कितने कम सेकेण्ड में ये 60 कि गति पकड़ेगा, 10 सेकेण्ड में कितने की अधिकतम गति पर पहूंच सकता है और भी ना जाने क्या-क्या प्रयोग मैंने उस पर किया.. अधिकतम गति के मामले में उसने मुझे 125 के लगभग कि गति दी.. इसने भी मुझे निराश नहीं किया.. हां मैं बस उसी चीज पर ये प्रयोग करता हूं, जिसे अपना समझता हूं.. एक-दो बार कुछ अपनों की वस्तुओं को भी अपना समझने की भूल करके एक सबक सीख चुका हूं.... कहते हैं ना, जिंदगी हर दिन कुछ सिखाती है.. मैं भी निरंतर सीखता गया.. कुछ सही, कुछ गलत..

कभी-कभी लगता है मैं रिश्तों के मामले में भी यही गलती कर जाता हूं.. जिसे अपना समझता हूं, उस पर पूरा अधिकार दिखा जाता हूं.. इतना, जितना कि नहीं दिखाना चाहिये.. चाहे ये रिश्ता कोई सा भी क्यों ना हो(दोस्ती का भी).. भूल जाता हूं कि ये कोई भौतिक चीज नहीं है जो अगर अच्छे गुणवत्ता कि हो तो अपने अधिकतम खिंचाव पर भी आपका साथ नहीं छोड़ती है.. और अगर साथ छोड़ भी दे तो आपके पास विकल्प होता है कि आप उसे त्याग कर वैसा ही एक नया ले आयें.. जो कि आप रिश्तों के साथ नहीं कर सकते हैं..

जिंदगी ने जो ताजातरीन सबक सिखाया है वो कुछ यूं है.. जो आपके पास है वो भी आपका है या नहीं ये पूरी तरह आपके विवेक पर और आपकी किस्मत पर निर्भर करता है.. मैंने किस्मत कि बात इसलिये कि क्योंकि आप कभी मानव स्वभाव को नहीं समझ सकते कि कौन कब और कैसा रूप आपको दिखा जाये..

कोई हाथ भी ना मिलाएगा, जो गले मिलोगे तपाक से..
ये नए मिजाज का शहर है, जरा फासलों से मिला करो..

-----------बसीर बद्र

Thursday, June 05, 2008

पेट्रोल पंप के बाहर का नजारा

कल रात में लगभग 10:30 में घर पहूंचने के बाद मैंने जो नजारा देखा वो कुछ ऐसा था..



अब जितनी भीड़ इस तस्वीर में दिखाई दे रही है, भीड़ दरअसल इससे कई गुना ज्यादा थी.. वैसे इस पेट्रोल पंप पर हर समय वाहनों का जमावड़ा लगा ही रहता है, मगर इतनी भीड़ मैंने इससे पहले कभी नहीं देखी थी.. मैंने अपने दोस्तों को इस बारे में कहा तो उन्होंने याद दिलाया की रात 12 बजे से पेट्रोल का दाम बढने वाला है, इसी कारण ये भीड़ है.. मैं थोड़ी देर उस भीड़ को देखता रहा.. मन में एक ख्याल के साथ कि एक बाईक वाला अधिकतम 10-15 लीटर पेट्रोल ले सकता है और कार वाले 35-40 लीटर.. कितने दिन तक चलेगा ये? कितने दिनों तक ये लोग पेट्रोल के बढे हुये दाम से बचे रहेंगे? खैर अपने पास ना तो बाईक है और ना ही कार.. सो अपन को कोई टेंसन नहीं है.. मैं MTC बस से सफर करता हूं, और उसका दाम भारत में किसी भी बस सर्विस से कम है.. मगर कब तक? कभी तो ऑटो की जरूरत परेगी फिर मैं भी इसके चपेटे में आ जाऊंगा..

वैसे भी भीड़ इतनी अधिक थी कि मुझे कम ही उम्मीद है की सभी लोग 12 बजे से पहले पेट्रोल ले पाये होंगे.. फिर 2 घंटे रात में लाईन लगाने का उनको क्या लाभ?

Wednesday, June 04, 2008

मम्मी का रोना और मेरा ना रोना..

कल वट सावित्री पूजा थी.. रात में मुझे पता चला.. मैं रात में लगभग 10:20 में घर पहूंचा तब मम्मी ने फोन किया और मुझे ये पता चला कि आज वट साविती पूजा है.. मैं पूजा नहीं करता हूं.. पिछली बार भगवान के सामने कब हाथ जोड़ा था वो वर्ष भी अब याद नहीं है.. इस पूजा का महत्व मेरे लिये बहुत ज्यादा है, क्योंकि हम मम्मी का जन्मदिन इसी पूजा वाले दिन मनाते हैं.. मम्मी अक्सर कहती थी कि वो जब पैदा हुई थी उस दिन वट सावित्री का पूजा था और नानी ने भी इसकी पुष्टी कि थी.. रोमण कैलेंडर से तिथी उन्हें याद नहीं..

घर एक बार छूटने पर ऐसा लगता है कि सभी कुछ छूट जाता है.. शुरू-शुरू में आजादी बहुत अच्छी लगती है फिर वो भी एकरस सा महसूस होने लगता है.. उबाऊ सा.. मुझे ये तो याद है कि मैं मम्मी को याद करके पहली बार कब रोया था, मगर अब गिनती याद नहीं है कि कितनी बार रोया हूं.. कल जब मम्मी से बात हुई तो मम्मी ने पूछा कि खाना खा कर आये हो या घर में बना होगा? मैंने कहा खा कर नहीं आया हूं और घर में कोई है नहीं जो बनाया होगा.. देखता हूं क्या खाना है.. नहीं तो एक दिन नहीं खाऊंगा तो कुछ होने जाने वाला नहीं है..

फिर किसी बात पर मम्मी रोने लगी.. मैंने उन्हें समझाया क्यों रो रही हैं आप(आमतौर पर हर घर में मम्मी को तुम करके ही संबोधित किया जाता है.. मेरे घर में भी है.. मगर मैं मम्मी को आप ही कहता हूं)? देखो मम्मी मैं अब नहीं रोता हूं.. आपका बेटा अब बड़ा हो गया है.. दुनिया से लड़ना सीख रहा है.. कहते-कहते गला रूंध सा गया.. आंखों के कोर में कुछ पानी जैसा भी महसूस हुआ.. लगा रो रहा हूं, मगर तभी मैंने पाया कि मेरे भीतर का पुरूष मुझ पर हंस रहा है.. मैंने उस पानी की बूंद को नीचे नहीं टपकने दिया..


इस पोस्ट में अगर आपको मेरे शब्द बिखरे हुये लगे, बिना किसी तारतम्य के तो उसके लिये क्षमा चाहूंगा.. ये बस मां कि याद में बिना सामंजस्य बिठाये लिखा गया है.. जैसे-जैसे भाव मन में आते गये लिखता गया..

ये मैंने अर्चू के चिट्ठे पर कमेंट करने के लिये लिखा था, मगर ये इतना बड़ा हो गया कि मैंने इसे अपने चिट्ठे पर पोस्ट कर दिया..

Tuesday, June 03, 2008

मैं बदल गया हूं शायद

पिछले 2 साल में मेरे भीतर जितना परिवर्तन आया है वो परिवर्तन शायद उससे पहले के 24 सालों में भी नहीं आया था.. जिंदगी को करीब से देखने का मौका मिला.. दुनिया की अच्छाई-बुराई से परिचित हुआ.. काफी कुछ मिलने पर संघर्ष के रंगों को भी बदलते देखा और अपने आस-पास के लोगों को भी..

एक क्षण में लोग कैसे अपनी बात से पलट कर आरोप-प्रत्यारोप करने लगते हैं ये भी समझ में आने लगा(मैं ब्लौग के लोगों कि बात नहीं कर रहा हूं).. कई बार मैंने सोचा कि शायद मैं ही गलत हूं, कई बार होता भी था.. कई बार हीन भावना घर कर गई, कि मैं ही सबसे गया गुजरा हूं तभी इस तरह की घटनाऐं मेरे साथ होती रही है.. कई बार खुद को सर्वश्रेष्ठ मान कर किसी भी चुनौती का सामना करने के लिये भिड़ जाता..

मुझमें सबसे बड़ा परिवर्तन जो आया है वो ये कि मैं बहुत ज्यादा आक्रामक हो गया हूं.. यूं तो पहले भी कम नहीं था मगर जब कभी आक्रामक होता था तो सभी को पता चल जाता था.. पर आज वो मन के किसी कोने में ही छुप कर बैठा रहता है और उचित समय का इंतजार करता रहता है.. कह सकते हैं की मुझमें लोमड़ी जैसी चालाकी और मक्कारी भी आती जा रही है.. जीवन हर रोज कुछ नया सिखाती है, मगर ये पाठ नहीं पढना है मुझे..

मैं नहीं चाहता हूं ये परिवर्तन.. मैं भागना चाहता हूं.. कहां जाऊं समझ में नहीं आता है.. मैं चीखना चाहता हूं, मगर आवाज साथ नहीं दे रही है.. कहीं घुट कर रह जाती है आवाज.. मैं छटपटा कर रह जाता हूं.. चाह कर भी कुछ कर नहीं पाता.. अंदर ही कुछ घुट कर रह जाता हूं..

Monday, June 02, 2008

ये तस्वीर देखिये और बताइये की ये कहाँ की है?


ये तस्वीर देखिये और बताइये की ये कहाँ की है? मुझे पता है की यह बहुत कठिन प्रश्न है.. सो मैं हिंट देता जाता हूँ.. ये झारखण्ड में स्थित है.. साथ में मुझे मेरी फोटोग्राफी के लिए बधाई भी देते जाइयेगा.. :)

Saturday, May 31, 2008

मेरी शिनाख्त कौन करेगा? (चेन्नई डायरी)

दो-तीन हफ्ते पहले की बात है.. रात के दो बज रहे थे.. मुझे नींद नहीं आ रही थी और मन भी कुछ बेचैन सा हो रहा था.. काफी देर तक मैं बाहर बालकनी में टहलता रहा.. फिर सोचा की टहलना ही है तो सामने सड़क है.. क्यों न वहीं टहल आया जाए? और निकल आया सड़क पर.. मेरे घर के सामने वाली सड़क जो पूरी रात नहीं सोती है और किसी भी समय आपको चेन्नई में कहीं भी जाने के लिए वाहन मिल सकते हैं.. चेन्नई-बैंगलोर में हाइवे को जो जोड़ता है.. कुछ भी हो रात बहुत हो चुकी थी सो सड़क पर वाहनों की संख्या कम हो चुकी थी.. और जहाँ वाहनों की संख्या कम हो और सड़क अच्छी और चौडी हो तो सभी अपनी ही रफ़्तार में भागना पसंद करते हैं.. समां भी कुछ वैसा ही था.. लगभग सभी वाहन ६०-७० से अधिक की रफ़्तार को बनाए हुए थे..

उसी समय बेख्याली में ये ख्याल मुझे आया.. की अगर अभी कोई वाहन मुझे टक्कर मार दे तो? इतना तो मुझे भी पता है की उतनी रात में कोई भी किसी की मदद को नहीं आने वाला है.. वैसे भी भारत में पुलिश से बचने के लिए हिट एंड रन वाले समय में कोई भी मदद को सामने नहीं आता है.. मैं घर से निकलते समय सोचा था की इतनी रात को कौन मुझे फोन करेगा.. सो फोन भी साथ में नहीं रखा था.. आई डी कार्ड की तो बात ही पैदा नहीं होती है..

मैं सोच रहा था की ऐसे समय में मेरे मित्रों को भी सुबह से पहले पता नहीं चलेगा की प्रशान्त घर में नहीं है.. और वो मेरी खोज १० बजे से पहले नहीं करने वाले हैं.. अगर मुझे कुछ हो जाए तो ३-४ दिनों तक तो मेरी शिनाख्त करने वाला भी कोई नहीं मिलेगा..

ये मेरे लिए बस एक ख्याल भर ही था.. मगर कभी आपने सोचा है की कितने ही लोग जो बड़े शहरों की तरफ निकल परते हैं रोजी-रोटी की तलाश में वो अगर कहीं गुम हो जाए तो शायद ही कभी किसी को मिलें.. और चेन्नई जैसे शहर में जहाँ अगर आपको तमिल नहीं आती है तो ८०% लोग आपकी मदद को भी सामने नहीं आते हैं..


आज चेन्नई में फिर से खूब बारिश हुई.. बस आधे घंटे की बारिश, मगर झूम कर.. ये तस्वीर देखिये.. दो बारिश के समय की है और एक बारिश के बाद हुए जल-जमाव की.. यहाँ चेन्नई में मैंने पाया है की अगर बारिश होती है तो जल-जमाव होता है.. मगर किसी अन्य बड़े शहरों की तरह जमा नहीं रहता है.. वो ज्यादा से ज्यादा २-३ घंटो में गायब भी हो जाता है..



फोटो को बड़ा करके देखिये.. अच्छे से आप बारिश की एक एक बूँद देख सकते हैं.. :)

Thursday, May 29, 2008

हमारे पंगे भी तो देखो यारों

जब से पंगेबाज जी का चेलत्व ग्रहण किया हूं तब से कुछ बड़े-बड़े पंगे लेने लगा हूं.. एक उदाहरण यहां है.. अब पंगेबाज जी मुझे कितना नंबर देते हैं देखिये.. :)

कुछ दिनों पहले की बात है, मेरी पीठ में बहुत तेज दर्द हो रहा था सो मैंने अपने बॉस को कहा कि आज मैं जल्दी घर जाना चाहता हूं.. अब हमारे बीच जो बातें हुई वो मैं यहां लिख रहा हूं..

"Boss, Today I want to go early.."

"Why?"

"I am having back pain, thats why.."


अब क्या था, उन्हें मजाक करने का मौका मिल गया..

"Hey dude! Last night what you did with your girl friend?" उन्होंने मुस्कुराते हुये पूछा..

मैंने कहा, "I also have a question.. Can I ask?"

"Yes-yes.. Why not.."

"Some day before you also had back pain.. Right?"

"So what? I am a married person.."


"Yah! I know.. But your wife was not in Chennai at that time.. Now tell me what you did with whom on that night?" अब मुस्कुराने की बारी मेरी थी..

उन्हें मुझसे इस तरह के उत्तर की उम्मीद नहीं थी सो करते भी तो क्या करते.. चुपचाप मुझे घूरते हुये मुस्कुराने लगे.. वो हैदराबाद से आते हैं सो हिंदी अच्छे से समझते-बोलते हैं और हिंदी सिनेमा के भी शौकीन हैं.. सो चलते-चलते मैंने फिर से कमेंट मार दिय.. "I know what you are thinking right now.. चुन-चुन कर बदला लूंगा.."

मेरी बात सुन कर वो हंसे और फिर मैं अपने रास्ते चला गया..

Wednesday, May 28, 2008

हिंदुस्तानी हिंदी क्या है?(दिल्ली डायरी 2)

कल के ज्ञान जी के चिट्ठे पर आयी ढ़ेर सारे कमेंट्स में से कई इसी बात पर ऐतराज कर रहे थे की इसमें अंग्रेजी के शब्द इतना अधिक क्यों है.. संयोग कुछ ऐसा कि मैं ये पोस्ट ज्ञान जी के पोस्ट के आने से पहले ही लिख चुका था मगर उसे समय कि कमी के चलते पोस्ट नहीं कर पाया था.. अगर मैं सही हूं तो आप सभी को ज्ञान जी के उस पोस्ट में अंग्रेजी के इतने शब्दों का कारण पता चल सकता है..

सच्ची हिंदुस्तानी हिंदी का असल मतलब मुझे किसी हिंदी के विद्वान या किसी हिंदुस्तानी ने नहीं, वरण एक विदेशी महिला ने समझाया था.. वो किस्सा कुछ ऐसा है..

सन् 2003 में प्रगती मैदान में विश्व व्यापार मेला लगा हुआ था.. मैं अपने एक मित्र के साथ वहां से रात के 9:30 पर लौट रहा था.. बस में ज्यादा भीड़ नहीं थी सो ज्यादा शोर शराबा भी नहीं था.. तभी मैंने सुना की मेरे पीछे वाली सीट से कोई मोबाईल पर कोई महिला बात कर रही है जो कि बहुत ही सर्वसाधारण सी बात है.. सो मैंने भी नजरअंदाज कर दिया.. थोड़ी देर बाद फिर से उसके मोबाईल कि घंटी टनटना उठी.. इस बार वो अंग्रेजी में बात कर रही थी और उनके बोलने का लहजा पूरी तरह से विदेशी था.. सो इस बार उन्होंने मेरा ध्यान अपनी ओर खींचा.. मैं पीछे पलट कर देखा तो पाया कि वो एक विदेशी महिला थी जो थोड़ी देर पहले हिंदी में बात कर रही थी..

मुझे थोड़ी उत्सुकता हुई उनके बारे में जानने का सो मैंने ही बात करने की पहल की.. पता चला कि उनका नाम क्रिस्टीन है, वो कनाडा से हैं और जे.एन.यू. की छात्रा हैं(किस विषय से थी ये अब मुझे याद नहीं है) और लगभग 2 साल से भारत में हैं.. मैंने उनकी हिंदी के बारे में पूछा तो उन्होंने मुझे कहा कि इसे वो और उनके मित्र हिंदुस्तानी हिंदी कहते हैं.. उनसे मुझे पता चला की वो विशुद्ध हिंदी भी जानती हैं मगर उसे बोलने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि यहां के आम लोग जब उसे समझ ही नहीं सकते हैं तो उसे बोलने का फायदा क्या है.. उनकी नजर में हिंदुस्तानी हिंदी का मतलब ऐसी हिंदी जिसमें हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी घुला मिला हो.. उनका कहना मुझे बिलकुल सही लग रहा था और उनसे असहमत होने का मेरे पास कोई कारण नहीं था..

हम लोग मुनिरका में उतर गये.. वहां से उन्हें जे.एन.यू. तक जाना था जो अगर मुनिरका के चारों ओर से घूम कर जाने पर बहुत ही लम्बा रास्ता हो जाता और मुझे जे.एन.यू. के मेन गेट वाले हिस्से में जाना था.. सो मैंने उन्हें मुनिरका के सड़कों का चक्रव्यूह पार करा कर जे.एन.यू. के मेन गेट तक पहूंचा कर वापस आ गया और वो अपने रास्ते चली गई.. उसके बाद भी हम कई बार जे.एन.यू. में उसी मित्रवत व्यवहार के साथ मिले..