Friday, January 30, 2009

सबसे खतरनाक होता है सपनों का मर जाना

मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती
पुलिस की मार सबसे खतरनाक नहीं होती
गद्दारी, लोभ की मुट्ठी
सबसे खतरनाक नहीं होती

बैठे बिठाए पकड़े जाना बुरा तो है
सहमी सी चुप्पी में जकड़े जाना बुरा तो है
पर सबसे खतरनाक नहीं होती

सबसे खतरनाक होता है
मुर्दा शांति से भर जाना
ना होना तड़प का
सब कुछ सहन कर जाना
घर से निकलना काम पर
और काम से लौट कर घर आना
सबसे खतरनाक होता है
हमारे सपनों का मर जाना

-पाश

Related Posts:

  • "परती : परिकथा" से लिया गया - भाग १कथा का एक खंड--परिकथा !---कोसी मैया की कथा ? जै कोसका महारानी की जै !परिव्याप्त परती की और सजल दृष्टि से देखकर वह मन-ही-मन अपने गुरु को सुमरेगा, फिर क… Read More
  • दो बजिया बैराग्य सा कुछनौ बजे की घंटी के साथ नींद हलकी खुली, उसे स्नूज पर डाल दिया.. दो-चार मिनट पर फिर से बजने लगा.. ऐसे ही दो-चार, दो-चार करते-करते नौ-पन्द्रह पर आँखें मीं… Read More
  • My Idol, My Dadअभी दो-चार दिन पहले कि ही बात है.. एक Time Management Training Program में अचानक से पूछा गया, "Who is your idol? किसी और के कुछ कहने से पहले ही मेरे म… Read More
  • जानवरों से अधिक मासूम प्रेम अब हमें मयस्सर कहाँवो कई सालों तक हमारे साथ रहा.. हम बच्चों के जिद पर ही उसे घर में लाया गया था.. पटना सिटी के किसी पंछियों के दूकान से पापाजी खरीद कर लाये थे.. उससे पहल… Read More
  • ..............आजकल खुद से लड़ाई चल रही है.. मन स्थिर नहीं हो पा रहा है.. कई तरह के अंतर्द्वंदो से घिरा हुआ मन आपस में ही टकरा कर जैसे अंदर ही घुटकर दम तोड़ दे रहा है.… Read More

13 comments:

  1. बहुत अच्छी कविता..

    ReplyDelete
  2. ब्लोगवानी पर जब ये शब्द पढे तो लगा कि ये तो शायद पाश जी की लिखी हुई है। और एक पल रहा नही गया। और फिर जब ब्लोग पर आया तो दिल खुश हो गया पूरी रचना पढ़कर। पाश जी की लेखनी का तो जवाब नहीं। उनकी लिखी रचना आदमी को झकझोर देती है।
    सबसे खतरनाक होता है
    हमारे सपनों का मर जाना

    सच।
    शुक्रिया जी।

    ReplyDelete
  3. सही कहा सबसे खतरनाक होता हैं सपनो का मर जाना

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर और प्रभावशाली रचना

    ReplyDelete
  5. भाई जब तक सपने जिन्दा हैं तब तक हम जिन्दा हैं. बढिया रचना.

    रामराम.

    ReplyDelete
  6. sahi kaha hai...sapno ka mar jaana sabse khatarnaak hota hai.siwaye sapno ke insaan me bachta hi kya hai...wahi roj roj ki kavayad aur kya.

    ReplyDelete
  7. sapne hi to saans bante hain,sapno ka mar jaana ....waakai sabse khatarnaak hai,
    bahut hi achhi abhivyakti

    ReplyDelete
  8. सच है - स्वप्न जीवंतता की निशानी हैँ।

    ReplyDelete
  9. सपने हैं तो अपने हैं,सपने नही तो कुछ भी नही,बहुत अच्छे पी डी।

    ReplyDelete
  10. पाश की यह रचना हमारे डेस्क पर हमेशा रहती है. बहुत आभार.

    ReplyDelete
  11. bahut pehle aapne ye kavita ek baar mujhse share ki thi..mujhe iski pehli pankti aaj tak yaad hai...shayad hamesha rahegi.. :)

    ReplyDelete
  12. सपनो से कुछ बड़ा नहीं!!

    ReplyDelete