Friday, May 18, 2007

मै हिन्दू हूँ, पर भगवान का भक्त नहीं

मै अक्सर कहता हूँ कि मै हिन्दू हूँ, मगर मुझे जानने वाले ये भी अच्छी तरह जानते है कि मै भगवान का भक्त नही हूँ।
अभी कुछ दिन पहले की बात है, मै अपनी दीदी की शादी मे गाँव गया हुआ था। वहाँ से लौटते समय मेरे पिताजी ने मुझे अपने कुल देवी को प्रणाम करने को कहा। मै ऐसा नही करना चाहता था, पर पिताजी कि इच्छा का सम्मान करते हुये मैने वो किया जिसे करने की मेरी बिलकुल भी इच्छा नही थी। मै उस समय बहुत ही ज्यादा अपमानित महसूस किया।
मैने शुरुवात मे कहा है कि मै हिन्दू हूँ, मैने ऐसा इसलिये कहा है क्योन्कि जब सारे लोग अपने धर्म को लेकर अडिग रहते है तो मेरे अडिग होने पर भी किसी को परेशानी नही होनी चाहिये। लेकिन मै किसी आडम्बर मे नही परता हूँ और ना ही परना चाहता हूँ। और सबसे बडी बात तो ये है की मै भगवान को तर्क कि कसौटी पर कसना चाहता हूँ।
वैसे तो मै किसी धर्म और जात-पात को नही मानता हूँ, और मुझे पता है कि मेरा यह विश्वास जीवन भर बना रहेगा।
सधारनतया मेरे इस ब्लाँग पर मै अपनी कविताये ही लिखता हूँ, पर उस दिन जब मै खुद को अपमानित महसूस किया तो मुझे लगा कि मै अपने विचारो से लोगो को अवगत कराऊँ।
धन्यवाद.

Tuesday, May 08, 2007

अनमोल क्षण

अनमोल क्षण
दोस्तो के साथ बिताये हुये,
बहुत याद आते हैं,
वो बिना बात की हँसी,
छोटी-छोटी बात पर,
वो लडना-झगडना,
फ़िर वो,
एक दूसरे को मनाना,
फ़िर मानने के बाद,
ना मानने की सी ऐक्टिंग करना,
बहुत याद आते है,
वो अनमोल क्षण,
आज हम सभी है अलग-अलग,
रोजगार की तलाश मे,
पर इस उम्मीद के साथ
जीवन की राह मे
चला जा रहा हूँ,
की जब भी मिलेगे तब,
वो अनमोल क्षण,
फ़िर जीवंत हो ऊठेंगे,
वो अनमोल क्षण,
दोस्ती के.......

Tuesday, April 17, 2007

उद्देश्यहीन जीवन

जी रहा था यूँ,
कि मानो जिन्दगी बसर कर रहा था,
उद्देश्यहीन जीवन,
तब तुम आयी,
जीवन में बहार बनकर,
धड़कन लेकर,
चाहा था तुम्हें,
हमेशा खुश रखने की चाहत थी,
एक उद्देश्य मिला था जीवन को।
अब आज
जब तुम नहीं हो,
जीवन पुनः
उदास झरने के जैसे
बही जा रही है,
मानो उद्देश्यहीन जिन्दगी ही,
जीवन का अंतहीन सत्य हो॥

Wednesday, April 11, 2007

यादों के चेहरे

यादों को मैने
तह करके रखना चाहा
सूटकेश में,
फ़िर सोचा
रखने से पहले उस पर जमी
धुल झाड़ लूँ।
.
सारी यादों को
इकठ्ठा करके
उसे पटका-पीटा
पर गन्दगी को ना जाना था
और ना वो गये।
.
फ़िर सोचा
क्यों न धोकर साफ़ कर लूँ
यादों को साफ करने कि धुन में
भूल गया की
ज्यादा घिसने पर
वे फट भी सकती हैं।
.
उन्हे फटना था
सो वे फट गये।
.
अब उन यादों की ओर
देखा भी नहीं जाता
ठेस लगता है मन को
खुद से प्रश्न पूछता हुँ,
क्या ये मेरी ही यादें हैं?
पर उत्तर का इन्तजार नहीं करता
उत्तर पता जो है।
.
अब तो वे
सूटकेश में भी नहीं रहना चाहती
मुझसे प्रश्न पूछती हैं
कि उनकी हालत का जिम्मेदार कौन है?
एक ऐसा प्रश्न
जो अंतर्मन को छलनी किये देता है।
.
अंततः मैं कल बाजार से नयी यादें खरीद लाया
जो साफ सुथरी और धुली हुयी है
सोचता हूँ की
उन नकली यादों के साये में,
निकल परूँ दुनिया की भीड़ में,
और अपनी यादों के चिथड़े को
यूँ ही बिलखता छोड़ दूँ॥

Friday, December 01, 2006

मेरी लिखी कविता

टूटे सपने
सुबह उठा,
तो हर चीज को उदास पाया,
शायद कुछ खोया था,
या कुछ टूटा था,
हाँ कुछ सपने टूटे थे शायद,
आखें लाल थी,
कुछ भींगी सी भी,
लगा कुछ चुभ रहा हो,
शायद उन्ही सपनों के टुकड़े थे,
दिन तो युँ ही गुजर गया,
रात जब बिस्तर पर पहुँचा तो देखा,
वे टुकड़े अभी भी वहीं पड़े मेरे आने का इन्तजार कर रहे थे,
शायद अब भी कुछ कसर बाकी थी,
लेकिन अभी हर चीज को हंसता पाया,
कोई उदासी नहीं कुछ भी नहीं,
मानो मेरी हँसी उरा रहें हों
और फिर से मेरे नये सपने का इन्तजार कर रहें हों।।।

Thursday, November 30, 2006

First Blog On Internet




My Life's Moto:

Being happy does'nt means everything's perfect,
It means u have decided to live beyond the imperfections..


----"Albert Cannous"




About Myself:

मैं कम बोलता हूं, पर कुछ लोग कहते हैं कि जब मैं बोलता हूं तो बहुत बोलता हूं.

मुझे लगता है कि मैं ज्यादा सोचता हूं मगर उनसे पूछ कर देखिये जिन्हे मैंने बिन सोचे समझे जाने क्या क्या कहा है!

मैं जैसा खुद को देखता हूं, शायद मैं वैसा नहीं हूं.......कभी कभी बहुत चालाक और कभी बहुत भोला भी...कभी बहुत क्रूर और कभी बहुत भावुक भी....

मैं एक बहुत आम इन्सान हूं जिसके कुछ सपने हैं...बहुत टूटे भी हैं और बहुत से पूरे भी हुए हैं...पर मैं भी एक आम आदमी की तरह् अपनी ज़िन्दगी से सन्तुष्ट नही हूं...

मुझे लगता है कि मैं नास्तिक भी हूं थोड़ा सा...थोड़ा सा विद्रोही...परम्परायें तोड़ना चाहता हूं ...और कभी कभी थोड़ा डरता भी हूं थोड़ा सा...

मुझे खुद से बातें करना पसंद है और दीवारों से भी... लेकिन बोल कर नहीं...

बहुत से और लोगों की तरह मुझे भी लगता है कि मैं बहुत अकेला हूं...मैं बहुत मजबूत हूं और बहुत कमजोर भी...

लोग कहते हैं लड़कों को नहीं रोना चाहिये...पर मैं रोता भी हूं...और मुझे इस पर गर्व है क्योंकि मैं कुछ ज्यादा महसूस करता हूं...

मुझे जिंदगी में किसी भी चीज क अफ़सोस नहीं है सिवाय इसके की मैंने कई बार अपने पापा मम्मी को तकलीफ़ पहुँचाया है... पर मेरी मानो मैं ऐसा कभी नही चाहता था... कई बार कुछ लोगो ने मुझे भी बहुत तकलीफ़ पहुँचाया है... और मैं ऐसा सोचता हुँ कि वो भी मेरे साथ ऐसा अनजाने में ही किये होंगे...

तो यही है मेरी छोटी सी कहानी... बाकी बाद में।।।।