Friday, October 16, 2009

शीर्षकहीन कविता दिवाली की


जहां हर खुशी से
तुम्हारी याद जुड़ी हो
अच्छा है कि हमने मिलकर
कभी नहीं मनाया,
होली या दिवाली..

अब कम से कम
इन दो त्योहारों पर
तुम्हारी याद तो नहीं आती है..

जैसे उन पहाड़ों से भागता हूं,
जहां घूमे थे हम साथ-साथ
हाथों में हाथ लिये..

सच है, कुछ यादें
बहुत देर तक मारती है..

13 टिप्पणी:

ज़ाकिर अली ‘रजनीश’ said...

दीपपर्व की अशेष शुभकामनाएँ।
आपकी लेखनी से साहित्य जगत जगमगाए।
लक्ष्मी जी आपका बैलेंस, मंहगाई की तरह रोड बढ़ाएँ।

-------------------------
पर्यावरण और ब्लॉगिंग को भी सुरक्षित बनाएं।

neelima sukhija arora said...

प्रशांत, आपको दीपावली की बहुत शुभकामनाएं। त्योहार पर जरा मम्मी-पापा, भाई भाभी को याद करिए, अब भी उसीको याद कर रहे हैं। :-)

दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi said...

बहुत सुंदर कविता है। और ऐसी है होली और दिवाली के स्थान पर किसी भी पर्व को रख कर उसे स्मरण कर सकते हो।

राज भाटिय़ा said...

आपको और आपके परिवार को भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं !

AlbelaKhatri.com said...

वाह वाह बहुत ख़ूब !

आपको और आपके परिवारजन को
दीपोत्सव की हार्दिक बधाइयां
एवं मंगल कामनायें.......

Udan Tashtari said...

बढ़िया रचना!!

सुख औ’ समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएँ,
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएँ
खुशियाँ आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएँ..
दीपावली पर्व की आपको ढेरों मंगलकामनाएँ!

-समीर लाल ’समीर’

रवि कुमार, रावतभाटा said...

रौशनियों के इस मायाजाल में
अनजान ड़रों के
खौ़फ़नाक इस जंजाल में

यह कौन अंधेरा छान रहा है

नीरवता के इस महाकाल में
कौन सुरों को तान रहा है
.....
........
आओ अंधेरा छाने
आओ सुरों को तानें

आओ जुगनू बीनें
आओ कुछ तो जीलें

दो कश आंच के ले लें....

०००००
रवि कुमार

Creativity!! said...

Diwali ka Shubakamanayein :) kya ji, Bhabhi ji ka sapna dekhrahe aap ? aise hi boli..hope u don't mind :)

कुमार आशीष said...

दीपोत्‍सव की शुभकामनायें।

अनूप शुक्ल said...

बहाने से यादै कर लिये। दीवाली मुबारक।

राजकुमार ग्वालानी said...

इस दीपावली में प्यार के ऐसे दीए जलाए

जिसमें सारे बैर-पूर्वाग्रह मिट जाए

हिन्दी ब्लाग जगत इतना ऊपर जाए

सारी दुनिया उसके लिए छोटी पड़ जाए

चलो आज प्यार से जीने की कसम खाए

और सारे गिले-शिकवे भूल जाए

सभी को दीप पर्व की मीठी-मीठी बधाई

Dr. Mahesh Sinha said...

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

शरद कोकास said...

अक्सर त्योहार जिनके साथ मनाते है उनकी याद तो आती ही है ।